लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकली पालकी किया अभिषेक
Nov 13 2019
ग्वालियर। भगवान लक्ष्मीनारायण का अभिषेक वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया जा रहा था और श्रद्धालु खुशहाली की कामना करते हुए दर्शन कर रहे हैं। बुधवार की सुबह गाजे-बाजों के साथ पालकी लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकाली गई जो जनकगंज, बिजलीघर होते हुए वापस मंदिर पर आकर समाप्त हुई, इसके बाद धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। बुधवार सुबह से ही जनकगंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया और भक्त मनोकामनाएं मांगते हुए भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा अर्चना कर रहे है। मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मंदिर को फूलों से सजाया गया है और भक्त अपनी बारी आने का इंतजार कतार में खड़े होकर कर रहे थे। बुधवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान लक्ष्मीनारायण पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। मंदिर के महंत भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे और भक्त भजनों पर झूम रहे थे। पालकी सुबह 8 बजे जनकगंज लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू हुई और पुष्प वर्षा के साथ जगह- जगह भक्तों ने स्वागत किया उसके बाद
पालकी चावड़ी बाजार बिजलीघर होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ अभिषेक किया गया। मंदिर में हर रोज धार्मिक आयोजन किए जाएंगे और भंडारे के आयोजन भी होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









