रिटायर्ड फौजी ने फांसी लगाकर दी जान
Nov 13 2019
ग्वालियर। सेना से रिटायर्ड फौजी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर जैन मंदिर वाली गली निवासी सीताचरण (64) पुत्र कृष्ण प्रसाद शर्मा रिटायर्ड फौजी है। उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि उन्होंने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी है।
उधर पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में हुए हादसे में घायल बंटी पुत्र विजय सिंह सेंगर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जबकि इस मामले में घटना स्थल पर ही मृतक के साथी नरेश ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









