संपति विवाद पर बेटे-बहू की मारपीट, पालतू कुत्ते से कटवाया

Nov 13 2019

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र से दर्दनाक मामला सामने आया है। दरअसल घायल अवस्था में थाने पहुंचे दंपति ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने पति-पत्नी पर कुत्ते से हमला करवाया और इसके बाद उनसे मारपीट भी की है। मामले में फिलहाल शिकायत दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
दरसअल घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित शिव नगर की है। पेशे से सरकारी शिक्षिका रेनू बघेल और उनके पति रंजीत बघेल घायलावस्था में थाने पहुचे। जहां रेनू ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि पूर्व में उनके परिजन ने पति रंजीत पर पॉस्को एक्ट के तहत झूठी कार्यवाही करवाई थी। उसी की आड़ में वे लोग ना सिर्फ रेनू जो कि सरकारी शिक्षिका है कि वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं बल्कि अब जब वह घर पहुची तो उन्होंने उस पर व उसके पति पर पालतू डॉगी से हमला भी कराया। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट भी कर दी और उन्हें घर से भी निकाल दिया। पीडि़त पक्ष ने इस घटना का एक वीडियो भी मीडिया कर्मियों को उपलब्ध कराया है जिसमें आरोपी परिजन दम्पत्ति के साथ ना सिर्फ मारपीट करते देखे जा रहे हैं बल्कि पालतू डॉगी बार-बार उनपर झपट्टा मारते हुए भी देखा जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा होने के चलते उनकी लिखित शिकायत ले ली है और तफ्तीश शुरू कर दी है।