अभी तक नहीं पकड़ा गया दानाओली मर्डर का आरोपी
Nov 13 2019
ग्वालियर। दस नवम्बर को दिन-दहाड़े दाना ओली में स्मैक की उधारी के पैसे को लेकर विवाद पर हिस्ट्रीशीटर कबीर उर्फ रवि तोमर निवासी लक्ष्मीगंज की हत्या करने वाले आरोपी निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड राकेश उर्फ अक्कू शर्मा को थाना जनकगंज पुलिस तीन दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी है। जनकगंज थाना पुलिस की लापरवाही से उक्त आरोपी हाथ से निकला है। पुलिस की दो टीम आरोपी को पकडऩे संभावित स्थानों पर भेजने की बात कह रही है। भीड़-भाड़ भरे क्षेत्र दानाओली में सोमवार को राकेश उर्फ अक्कू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं और हिस्ट्रीशीटर कबीर उर्फ रवि तोमर निवासी लक्ष्मीगंज की हत्या कर दी। फायरिंग में कबीर का एक दोस्त और दो राहगीर भी छर्रे लगने से घायल हुए हैं। घटना का कारण स्मैक का नशा है।
राकेश का भतीजा भूपेंद्र स्मैक बेचने के साथ उसका नशा करता है। घटना का सीसीटीवी फूटेज भी जल्द शहर में वायरल हो गया था। उसके बाद भी पुलिस उसे पकडऩे में नाकामयाब है। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि हमने टीमें भेजी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









