वसूली करते पांच फर्जी पत्रकार पकड़े नगदी सहित फर्जी आई कार्ड और आईडी मिली
Nov 13 2019
ग्वालियर। पत्रकार बनकर अड़ी बाजी करने वाले पांच आरोपियों को महाराजपुरा थाना पुलिस ने उस समय पकड़ा है, जब वे एक शेयर ब्रोकर को धमकाकर पचास हजार रुपए की वसूली करने आए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से चालीस हजार रुपए तथा फर्जी आईकार्ड और आईडी बरामद की है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर गेट नंबर दो के सामने की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी महाराजपुरा मिर्जा आसिफ बेग ने बताया मुरार निवासी सूरज कौशल शेयर का काम करता है। उसके कार्यालय पर पांच युवक आए और मोबाइल से रिकॉर्डिंंग करना शुरू कर दिया। जब कर्मचारियों ने रिकॉर्डिंग करने का कारण पूछा तो उन्होंने खुद को पत्रकार बताते हुए धमकाया कि वह फर्जी कार्यालय चला रहे हैं और इस तरह उन्हें झांसे में लिया। रिकॉॢडंग कर रहे युवकों के जाने के बाद कर्मचारी ने इसकी जानकारी सूरज कौशल को दी, तो वह भी कार्यालय पहुंचा। तभी एक युवक उसके पास आया और अपना नाम दीपक बताते हुए कहा कि वह उसका मामला निपटा देगा, वह सिर्फ पचास हजार रुपए की व्यवस्था कर डीडी नगर गेट नंबर दो पर आ जाए। युवक के जाने के बाद सूरज कौशल महाराजपुरा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल ड्रेस में पुलिस जवान गेट नंबर दो के पास तैनात किए और जैसे ही फर्जी पत्रकार वहां पर रुपए लेने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। हालांकि पुलिस जवानों को फर्जी पत्रकारों ने रौब झाडऩे का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनकी एक ना सुनते हुए थाने ले गए। थाने पहुंचते ही उनका रौब निकल गया और भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट जवानों ने उन्हें दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विजय पुत्र मंगल हरी सरोलिया निवासी ओमेक्स सिटी विजय नगर इंदौर, सुभाष पुत्र विजय कुमार शुक्ला निवासी राजीव आवास विहार विजय नगर इंदौर, दीपक तिवारी पुत्र हरि प्रसाद तिवारी निवासी बुजुर्ग डबरा, हुकुम सिंह चौहान पुत्र जगन्नाथ सिंह चौहान निवासी देहपाल इंदौर तथा भगवान बसंत निवासी महालक्ष्मी नगर थाना लिसोडिया इंदौर बताया है।
तलाशी में पकड़े गए विजय सरोलिया से ईएनएन टुडे का आईडी कार्ड और ओपो कंपनी का मोबाइल, सुभाष शुक्ला से अखबार जगत का माइक व ईएनएन टुडे का आईडी कार्ड मिला, दीपक तिवारी से एक मोबाइल, हुकुम सिंह चौहान से एक कैमरा, राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका तथा मानवाधिकार आयोग का पहचान पत्र और भगवान बसंत के पास अड़ी बाजी कर वसूले गए चालीस हजार रुपए तथा तहलका इण्डिया न्यूज का माइक व आईडी कार्ड के साथ ही मोबाइल मिला है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









