विष्व की सबसे बडी स्वास्थ्य योजना है आयुश्मान भारत: षेजवलकर
Nov 12 2019
ग्वालियर। आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आम लोगों को चलाई गई एक महत्वकांक्षी योजना हैं जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को गंभीर बीमारी जैसे किडनी ट्रांसप्लाट, हार्ट का ऑपरेशन, एंजियोग्राफी, एंजियो प्लास्टी और कई प्रकार के जटिल बीमारियों का इलाज भी मु त मिलेगा जो उनके लिए संभव नहीं था। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ग्वालियर लोकसभा के लगभ 4800 लोगों का इलाज हुआ है जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 5 लाख 80 हजार रूपए खर्च किए गए हैं। ये बात आज मुरार चिकित्सालय में गुरूनाकदेव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी ने कही।
सांसद श्री शेजवलकर जी ने मुरार जिला अस्पताल चिकित्सालय में आयुष्मान येाजना का लाभ लेने वाले लोगों से मुलाकात की और बताया कि इस योजना के दायरे में शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ ग्वालियर शहर के 11 बडे अस्पताल भी शामिल है। जिसमें आप फ्री में इलाज करा सकते हैं।
सांसद श्री शेजवलकर जी ने आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे लोगों से मुलाकात की और उनसे इस योजना के मिल रहे लाभ के बारे में पूंछा। वहीं उन्होंने उपस्थित डॉक्टर डीके शर्मा, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ राजवीर राजपूत, डॉ पीके गर्ग को मरीजों को तुरंत लाभ देने के निर्देश दिए और हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को योजना के बारे में अवगत कराएं ताकि आने वाले समय में लोग इसका लाभ ले सकें जिससे कि ऐसा कोई व्यक्ति न बचे जो पैसों के अभाव में कोई अपना इलाज न करा सकें।
इस अवसर पर उनके साथ महामंत्री कमल माखीजानी, रामप्रकाश परमार, ब्रजेश गुप्ता, धर्मेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









