नाले के दोनों ओर लगाएं जाली : किशोर कन्याल

Nov 12 2019

ग्वालियर। ग्वालियर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कलेक्टर ग्वालियर द्वारा सभी अपर कलेक्टरों को भी क्षेत्र का भ्रमण कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए हैं इसी के परिपालन में एडीएम किशोर कन्याल ने मंगलवार को थाटीपुर क्षेत्र का भ्रमण किया और स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उनके साथ अपार आयुक्त नगर निगम नरोत्तम भार्गव भी उपस्थित थे किशोर कार्यालय सडक़ पर व्यवसाय कर रहे छोटे-छोटे दुकानदारों को मुख्य सडक़ पर ऐसा ना करें इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए
कलेक्टर  अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ मंगलवार को 1000 बिस्तर के अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को उपलब्ध कराई जाने वाली जगह का अवलोकन किया इसके साथ ही फायर सेफ्टी पार्किंग और निर्माण के संबंध में संबंधित एजेंसी के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए