आईटीएम में अब अरूणा आसफ अली के नाम पर समर्पित किया सभागार
Nov 12 2019
ग्वालियर। परिसर के विशाल सभागारों के नाम देश की महान विभूतियों के नाम पर रखने की श्रृंखला में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के सिथौली परिसर में एक ओर विशाल सभागार का लोकार्पण किया गया। कार्नोट ब्लॉक में इस नवनिर्मित सभागार को महान स्वतंत्रता सेनानी अरूणा आसफ अली को समर्पित किया गया। 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर इसका उद्घघाटन आईटीएम यूनिवर्सिटी की चांसलर रूचि सिंह चौहान ने किया।यह सभागार पूर्णत वातानुकूलित, डेढ़ सौ कुर्सियों और मेजों, प्रोजेक्टर, बेहतर रोशनी से सज्जित है। सभागार में चार दरवाजे रखे गए हैं। लोर्कापण होने के बाद आईटीएम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के स्अूडेंट्स द्वारा अरूणा आसफ अली पर बनाई गई शार्ट फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। महान विभूतियों के नाम पर अब तक आईटीएम में डॉ राममनोहर लोहिया सभागर, मधुलिमये सभागार, नानाजी देशमुख सभागार, उस्ताद अलाउद्दीन खान सभागार हैं। सभागार के उद्घघाटन अवसर पर आईटीएम के फाउंडर चांसलर रमाशंकर सिंह, प्रो चांसलर, डॉ दौलत सिंह चौहान, रजिस्ट्रार ओमवीर सिंह, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ ज्ञानेंद्र शर्मा, वरिष्ठ व्यवसायी नवीन मित्तल, चार्टर्ड अकाउंटेट मनोज गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन आईटीएम जीओआई की डायरेक्टर मीनाक्षी मजूमदार ने व संचालन जयंत तोमर ने किया।
अरूणा आसफ से लें हिम्मत की प्रेरणा: रूचि सिंह
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप् में सम्बोधित करते हुए चांसलर रूचि सिंह चौहान ने कहा कि अरूणा आसफ अली हिम्मती महिला थी। उस दौर में वे ऐसी एक अकेली महिला थीं जिन्होंने समाज के निषेधों और बाधाओं को तोड़ा। वे 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की नायिका कहीं गईं। ब्राह्मण समाज में जन्म लेकर अपने से 20 साल बड़े मुस्लिम युवक से शादी करना कोई आसान नहीं था। उनमें हिम्मत थी रूढिया तोडऩे की और खतरों का सामना करने की। जब वे उस दौर में इतनी हिम्मत के साथ अपनी, समाज व देश के लिए लड़ाई लड़ सकती थीं तो हमें ये सोचना चाहिए कि आज के आधुनिक दौर में भी हम कितने हिम्मती हैं। समाज के मुद्दों को गंभीरता से हम कितना समझते हैं। स्माज या देष के लिए अपना कम्फर्ट जोन तोडक़र हम क्या कोशिश कर रहे हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेने चाहिए ये सभागार हमें हमेशा उनकी याद दिलाएगा और खासकर युवतियों को उनके जैसे बनने की प्रेरणा देगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









