शराब का अवैध परिवहन कर रहे दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Nov 12 2019
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध शराब का कारोबार एंव परिवहन करने वाले तस्करोंके खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान उप. पुलिस अधीक्षक क्राइम रत्नेष तोमर द्वारा थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता को अवैध शराब का कारोबार एंव परिवहन करने वालों की धरपकड हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये आदेषित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरी. दमोदर गुप्ता को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर कलर की बेगनार कार क्रमांक 16751 से 2 व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से देषी शराब का परिवहन कर बेचने हेतु हुरावली चौराहा से हाइवे की तरफ जा रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी क्राइम ने मय थाना बल की टीम के साथमुखबिर के बताये स्थान पर नाकाबंदी कर उक्त नम्बर 16751 की सिल्वर बेगनार कार को रोककर उसमें बैठे 2 व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम विष्णु जाटव पुत्र स्व. गुलाब सिंह जाटव उम्र 33 वर्ष निवासी एम.एच चौराहा केन्टोमेंट स्कूल के पास काषीपुरा मुरार ग्वालियर एंव सौरभ षिवहरे पुत्र जगदीष षिवहरे उम्र 28 वर्ष निवासी गौसपुरा नम्बर 01 रंगियाना मोहल्ला थाना हजीरा जिला ग्वालियर बताये। कार की तलाषी लेने पर उसमें 32 पेटी देषी शराब कीमती 96 हजार रूपये जब्त की गई। उक्त दोनो व्यक्तियों के पास से जब्त शराब को रखने व परिवहन करके ले जाने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस नही होना पाया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों से जब्त देषी शराब के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर प्रदीप द्वारा हुरावली चौराहे पर स्थित देषी कलारी से 50 हजार रूपये में दिलवाना बताया तथा दोनो तस्करो द्वारा घॉटीगांव में संजय को ब्रिकी हेतु शराब दी जाती थी एंव संजय द्वारा घांटीगांव में छोटी छोटी दुकानों पर देषी अवैध शराब की बिक्री किया जाना बताया गया। दोनो तस्करों के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा प्रदीप एंव संजय की गिरफ्तारी हेतु तलाष की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









