नोटिस का जवाब न देने वाले अधिकारियों के विरूद्ध वेतन काटने की कार्रवाई अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक

Nov 11 2019

 

ग्वालियर 11 नवम्बर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने समय.सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लेकिन जवाब न देने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध वेतन काटने की कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर श्री चौधरी ने उक्त आशय के निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए। 
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्माए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कान्यालए अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंहए श्री टी एन सिंहए श्री रिंकेश वैश्य सहित जिला अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने सीएम हैल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि एल.2 स्तर के जिला अधिकारी सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त शिकायत के संबंध में संबंधित शिकायतकर्ता से दूरभाष पर चर्चा कर निराकरण की भी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को अधिकारी गंभीरता से लें और इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्व्यन में दिए गए निर्देशों का पालन कर गति लाएं। उन्होंने जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध की गई कार्रवाई की अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया सतत रूप से निरंतर जारी रहे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को उन्हें आवंटित चिकित्सालयों का निरंतर निरीक्षण कर सुधार लाने के भी निर्देश दिए। 
    श्री चौधरी ने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि खाद.बीज विक्रेताओं से लिए गए नमूने जो विश्लेषण के दौरान फेल पाए गए हैंए उनके विरूद्ध लायसेंस निरस्ती की कार्रवाई कर यह भी सुनिश्चित करें कि वे किसी अन्य नाम से खाद.बीज का विक्रय न करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम क्लीनिकों एवं झोलाछाप चिकित्सकों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने सभी अपर कलेक्टरों को निर्देश दिए कि उनको आवंटित विभागीय कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित करें कि समय.समय पर विभागीय व्हीसी एवं टीएल बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा करें। 
कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ सफाई एवं संविदा कर्मचारियों का न्यूनतम प्रीमियम पर भी सामूहिक बीमा कराया जाना सुनिश्चित करेंए जो किसी अनहोनी घटना होने पर संबंधित कर्मचारी के परिजनों को बीमा राशि का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित नर्सिंग होमए सिनेमाघर एवं होटलों में सुरक्षा नियमों का पूर्ण रूप से पालन हो। पालन न करने वाली इन संस्थाओं के विरूद्ध कार्रवाई करें। 
उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे स्कूल जो खुले में स्कूल बसें खड़ी कर रहे हैंए उन शिक्षण संस्थाओं के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों के संबंध में की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत जो नए भवन बनाए गए हैं जो मतदान केन्द्र बनाए जा सकते हैं उनके प्रस्ताव भेजें। गत पंचायत चुनावों में ऐसे मतदान केन्द्र जहां महिलाओं का प्रतिशत कम रहा है उसको बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता की विशेष गतिविधियों पर फोकस करने एवं मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। 
उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 नवम्बर से शुरू होने वाले पट्टा वितरण कार्यक्रम की सभी तैयारियां भी सुनिश्चित करें। ऐसे पटवारी जो अपने कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं उनके विरूद्ध भी कार्रवाई करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों में जो आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैंए लेकिन ऐसे प्रकरण जिनका किसी कारण से निराकरण नहीं हो सका हैए उन्हें अगले शिविर के पूर्व निराकरण की कार्रवाई करें। 
श्री टी एन सिंह को किया सम्मानित 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने प्रतिमाह किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह को प्रमाण.पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया।