उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करना हमारी प्राथमिकता दृ श्री प्रियव्रत सिंह संवाद कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री जनप्रतिनिधियों से हुए रूबरू विद्युत से संबंधित कोई भी समस्या हो तो डायल करें 1912
Nov 11 2019
ग्वालियर 11 नवम्बर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने कहा है कि विद्युत के आम उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई समस्या न होए यह विभाग की पहली प्राथमिकता है। आम उपभोक्ता को नियमित विद्युत प्रदाय करना हमारी जवाबदारी है। विद्युत से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो आम उपभोक्ता 1912 नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उनकी शिकायतों का निराकरण तत्परता के साथ किया जायेगा।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने सोमवार को चेम्बर ऑफ कॉमर्स में जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। इस मौके पर विद्युत मंडल के चीफ इंजीनियर श्री जी के भरधियाए चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव श्री प्रवीण अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और विद्युत विभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि आम उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने हेतु विद्युत समितियों का गठन किया गया है। समितियों की बैठक नियमित हों और संबंधित प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित कर लोगों की समस्याओं का निदान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत समस्या के संबंध में आम उपभोक्ता अगर शिकायत करता है तो उसकी शिकायत का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए और मंडल के अधिकारी अपने व्यवहार को भी संयमित और मधुर रखें।
मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने संवाद कार्यक्रम में यह भी आग्रह किया कि समय पर उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान करें और विद्युत की चोरी को रोकने में विभाग की मदद कर सहयोग प्रदान करें। सभी के सहयोग से ही विद्युत मण्डल आम उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से विद्युत प्रदाय करने में सफलता से कार्य करता रहेगा। उन्होंने संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं आम उपभोक्ताओं द्वारा जो दिक्कतें एवं शिकायतें प्राप्त हुई हैं उसका निराकरण तत्परता से समय.सीमा में करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए।
संवाद कार्यक्रम में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव श्री प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि ऊर्जा विभाग द्वारा जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं के निदान के लिए जो पहल प्रारंभ की गई है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ता की शिकायतों का निराकरण समय पर हो तथा विद्युत की अघोषित कटौती नहीं होना चाहिए। सुधार के लिए की जाने वाली कटौती की जानकारी भी आम उपभोक्ता को समय रहते दी जाना चाहिए। इसके साथ ही विद्युत मण्डल द्वारा पूर्व में जारी किए जाने वाले बिलों पर संबंधित अधिकारियों के नम्बर अंकित रहते थेए जिससे आम उपभोक्ता को सुविधा रहती थी। वर्तमान में नए बिलों पर संबंधित अधिकारियों के नम्बर अंकित नहीं है। नए जिलों में भी अधिकारियों के नम्बर अंकित किए जाना चाहिए।
संवाद कार्यक्रम में सर्वश्री अशोक कौरवए रमेश जादौनए महेन्द्र शर्माए पार्षद चंदू सेनए पूर्व पार्षद श्री केशव मांझी एवं श्री प्रमोद पाण्डेय ने विद्युत विभाग से संबंधित अपने.अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने सभी की बातों को ध्यान से सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवाद कार्यक्रम में जो समस्यायें सामने आई हैं उनका निराकरण तत्परता के साथ किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









