ग्वालियर के विकास और प्रगति के लिए मैं सदैव हाजिर हूँ . पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया सिंधिया की ताकत बनें अमर बेल नहीं . खाद्य मंत्री श्री तोमर
Nov 11 2019
ग्वालियर 11 नवम्बर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि ग्वालियर के विकास और प्रगति के लिए मेरे शरीर का कातरा.कतरा हाजिर है। शिक्षाए स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं में जो इतिहास 50 वर्ष पूर्व ग्वालियर शहर का था। जहां मध्य प्रदेश की बात होती थीए तो पहले ग्वालियर शहर का नाम आता था। हमे ग्वालियर को उस स्थान पर ले जाना है। उन्होने कहा कि बडे महाराज का सपना था कि ग्वालियर को स्वच्छए स्वस्थ्यए शिक्षित और सुंदर शहर बनाएं। इसके लिए सिंधिया विचार मंच के एक.एक कार्यकर्ता का योगदान जरूरी है। तभी हम ग्वालियर को सुंदर शहर बना सकते हैं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने सोमवार को श्याम वाटिका में आयोजित सिंधिया विचार मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि यह पहला मंच है जहां राजनैतिक चर्चा ना होकर ग्वालियर के विकास और आशा अभिलाषा पर बात हुई। जनसेवा का पथ अगर आपने अपनाया है तो लक्ष्य जन सेवा होना चाहिए। जन सेवा पथ तो हम अपना लेते हैं लेकिन लक्ष्य बन जाता है राजनीति। श्री सिंधिया ने कहा कि हमारे देश में स्वतंत्रता की जो लडाई लडी गई थी वह लडाई पिस्तोल और बंदूक के दम पर ना लडते हुए आत्मा और भावना के दम पर लडी गईए एक व्यक्ति ने एक मशाल की तरह एक अलख जगाई अहिंसा के पथ पर चलकर किसी देश ने स्वतंत्रता पाई है तो वह केवल बापू का देश भारतवर्ष है ।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि इस विचार मंच के गठन के बाद एक आधारशिला हम रखें कि हमारी प्राथमिकता किन मुद्धों पर रहेगी। मेहनत मशक्कत करने में किसी को पीछे नही हटना चाहिए और इसका एक उदाहरण श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य छोटा बडा नहीं होता है। शायद ही इतिहास में किसी केबिनेट मंत्री ने इस तरीके से कोशिश की होए स्वतः ही नाली में उतर कर सफाई की हो। अब ये मुद्धा सम्पूर्ण विचार मंच का बन जाना चाहिए और कहा कि मैं चाहुंगा इस अभियान के अगले चरण में आपको मेरे नेतृत्व की जरूरत पड़ी तो मैं आपके साथ चलने के लिए तैयार हूँ।
प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हमारा ग्वालियर तभी विकास करेगा जब आपका कुशल नेतृत्व मिलेगा। सिंधिया परिवार ने दिया ही दिया है लिया कभी नहीं है। अब देने की बारी हमारी है। हमें महाराज की अमर बेल नहीं बनना उनकी ताकत बनना है। कैलाशवासी महाराज के सपने को पूरा करने का जो बीडा सिंधिया विचार मंच ने उठाया हैए उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करते रहेंगे।
प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हम वादा करते हैं कि चुनाव में हमारा संगठन टिकट पर बात नहीं करेगा और ना ही पद के लिए आपके पास एक वर्ष तक आयेगें। पहले हम कुछ करके दिखायेगें तब आपसे कुछ मांगने की बात करेंगे। सिंधिया परिवार की मंशा है हर गरीब के घर में रोशनी होए सीवर का पानी ना भरेए गंदा पानी पीने को ना मिले उसका बेटा डेंगू के कारण ना मरे और कहा कि श्रीमंत सिंधिया ने कहा कि हमारी जनता परेशान है तुम एसी मे घूम रहे हो तभी मैने ठान लिया चाहे मुझे झाडू लगानी पडेए नालियों में कूदना पडे तो में कूदंगाए शहर को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने के लिए जो भी बन पडेगा मै करूंगा।
सिंधिया विचार मंच के कार्यक्रम में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्माए ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहन सिंह राठौरए पूर्व विधायक श्री रामवरन सिंह गुर्जरए श्री अशोक प्रेमीए श्री कालीचरण राजपूतए डॉण् केण्केण् श्रीवास्तवए श्री कृपाल भदौरियाए श्री शिवसिंह यादवए श्री दीपक गौडए श्री धु्रव गौतमए श्री इन्द्र नारायण यादवए श्री गजेन्द्र यादवए श्री अजीत किरारए श्री मानसिंह तोमरए श्री पंकज नरवरिया सहित सैकडों की संख्या में सिंधिया विचार मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









