स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं नागरिक . खाद्य मंत्री श्री तोमर वार्ड.5 आंनद नगर में चलाया स्वच्छता अभियान
Nov 11 2019
ग्वालियर 11 नवम्बर प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज वार्ड 5 आनंद नगर में चलाऐ जा रहे स्वाच्छता अभियान में नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ये शहर आपका है इसको स्वच्छए स्वस्थ्य और प्रदूषण मुक्त रखने की जिम्मेदारी भी आपकी है। आप अगर पॉलीथिन और कचरा नालियों में डालना बंद कर देगें तो सीवर और नालियां कभी भी चौक नहीं होगी और ना ही गंदा पानी नलो में आयेगा।
प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर प्रतिदिन की तरह आज भी घर से सायकिल से निकले और आनंद नगर में पहुंचे जहां आनंद नगर चैराहे पर बह रहा नाला पूरी तरह से चौक था जिसे देख मंत्री श्री तोमर ने फावडा थाम नाले में उतर गए उनके साथ कार्यकर्ताओं ने भी नाला साफ करने में योगदान दिया। मंत्री श्री तोमर को सफाई करते हुए देख आनंद नगर सुधार समिति ने पूरे आनंद नगर में 9 दिन तक सफाई करने का प्रण लिया और कहा कि आनंद नगर के सभी ब्लॉकों में प्रतिदिन तीन घंटे आनंद नगर की सफाई में सहयोग देगें जिसमे नाली साफ करनाए खाली प्लाटो में पडी गंदगी एंव गंदगी के ढेरों को साफ करने का लक्ष्य रहेगा।
मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मैं महसूस कर रहा हूँ कि अब पहले की तुलना में लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अधिकारी कर्मचारी समय से पहुंच रहे हैं और शहर को साफ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों को मास्कए जूते एवं दस्ताने इत्यादि जैसी मूलभूत सुविधा तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए ताकि बीमारी से बचाव किया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









