बिजली चोरी की रोकथाम पर प्रभावी अंकुश जरूरी दृ ऊर्जा मंत्री श्री सिंह
Nov 11 2019
ग्वालियर 11 नवम्बर ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत शिकायतों ;एफओसीद्ध की मॉनीटरिंग महाप्रबंधक स्तर से की जाए। उन्होंने कहा कि ग्वालियर.चंबल संभाग के कुछ जिलों में फीडर सेपेरेशनए आरजीजीवायए दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना और सौभाग्य योजना के गुणत्ताहीन कार्यों की जांच एक उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा की जायेगी। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने ग्वालियर में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मैदानी अधिकारियों की बैठक में कही। इस अवसर पर सहकारिता एवं सामान्य प्रशासन मंत्री डॉण् गोविंद सिंहए श्रम मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदयाए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले उपस्थित थे।
विशेष अभियान चलेगा
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली का बिल समय से भरेंए बिजली चोरी की रोकथामए विद्युत सुरक्षा को लेकर पोस्टरए बैनर तथा अन्य जन माध्यमों के जरिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जिला योजना समिति की बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित हों।
वितरण केन्द्र एवं निम्न दाब लाईनों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दो महीने में ऐसी कार्ययोजना पर काम किया जाए ताकि बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









