लंबे समय से अनुपस्थित चार कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने के निर्देश
Nov 11 2019
ग्वालियर 11 नवम्बर नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में गुणवत्ता लाने के लिए अधिकारियांे द्वारा प्रतिदिन शहर में भ्रमण किया जा रहा है। जहां साफ सफाई, अतिक्रमण आदि पाये जाते हैं तो अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कार्यवाही कर जुर्माना वसूला जाता है। इसी क्रम में आज उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण किया तथा अनुपस्थित पाये गए कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये।
प्रतिदिन की भांति आज सोमवार को प्रातः उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा वार्डो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं वार्डो में कार्यरत सफाई संरक्षकों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमें वार्ड क्रमांक 11 पर 9 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिस पर उपायुक्त स्वास्थ्य द्वारा आउटसोर्स कर्मचारी श्री कामेश पुत्र लक्ष्मण को तत्काल नौकरी से हटाने के आदेश दिए गए एवं अन्य के वेतन काटने के आदेश दिए गए। इसी प्रकार वार्ड 19 में 10 कर्मचारी अनुपस्थित थे जिसमें लगातार अनुपस्थित रहने वाले चार आउट सोर्स कर्मचारी विष्णु बनवारी, इंद्रजीत बनवारी, सुजीत पुत्र विद्याराम, बृजमोहन पुत्र रमेश को तत्काल नौकरी से हटाया गया एवं 6 कर्मचारियों के एक दिवस का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए, साथ ही वार्ड 19 के सफाई दरोगा को फटकार लगाते हुए दिखाया गया कि सामने ही नाले में इतनी गंदगी बह रही है आपको दिखाई नहीं देती है तत्काल इसकी सफाई कराई जाए ।
वार्ड 58 के भ्रमण के दौरान देखने में आया कि वार्ड का क्षेत्रफल बड़ा होने के साथ-साथ व्यवसायिक क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग की अधिकता है ऐसे क्षेत्रों में अधिक सफाई रखी जानी है इस संबंध में वार्ड हेल्थ ऑफिसर को सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश भी दिए गए।
श्री चैहान द्वारा सफाई के साथ-साथ नदी गेट पर एक अस्थाई ठेला हटवाया गया तथा उसके पास रखी 3 लावारिस टंकियों को भी हटवाया गया एवं सफाई कराई गई। भ्रमण के दौरान हजीरा क्षेत्र में देखे गए जानवरों को तत्काल पकडवाया गया और गौशाला भिजवाया गया इसी प्रकार सूर्य नमस्कार प्रतिमाओं के पास से आठ जानवर पकड़े गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









