ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ

Nov 11 2019

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में अ.भा. कंाग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का 11 नवंबर को नई दिल्ली से ग्वालियर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।  
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्टेशन पर सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली एवं ईद मिलादउननबी की शुभकामनांए देते हुए कहा कि सभी मिलजुलकर भाईचारा कायम रखने के लिये समर्पित रहें। तदपश्चात सिंधिया जयविलास पेलेस रवाना हुए, कुछ देर रूकने के पश्चात महानगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होने के लिये रवाना हुए।