ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या
Nov 11 2019
ग्वालियर। शनिवार को राममंदिर पर आए फैसले को लेकर जहां महज आठ सैकड़ा मरीज ही मर्ज दिखाने जेएएच की ओपीडी में पहुंचे थे। वहीं रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण सोमवार को मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई। सुबह आठ बजे से ही मरीज व उनके परिजनों का ओपीडी पहुंचना शुरू हो गया था। ओपीडी में डाक्टरों के चेंबरों में पहुंचने से पहले ही लंबी-लंबी लाइन लगी दिखी। जबकि डाक्टर नौ बजे के बाद पहुंचे। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढऩे से पर्चा बनाने वाले काउंटर से लेकर दवा काउंटरों पर भी भीड़ देखी गई। अंचल के सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल जेएएच की ओपीडी में मरीजों की संख्या दो गुनी बढ़ गई। आज सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटरों से लेकर डाक्टरों के चेंबरों के सामने मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। ओपीडी में डाक्टरों के नौ बजे के बाद पहुंचने पर इंतजार कर रहे मरीजों को उपचार मिल सका। सोमवार को डेढ़ हजार मरीज मर्ज दिखाने ओपीडी पहुंचे थे। जबकि कई सैकड़ा मरीज डाक्टरों के चेंबरों के बाहर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। ओपीडी में भीड़ बढऩे का कारण अवकाश माना जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









