ट्रेड लायसेंस के लिए विधानसभावार षिविर आज ग्वालियर दिनांक 10 नवम्बर नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगम सीमान्तर्गत समस्त क्षेत्र में विभिन्न प्रकार का व्यापार करने वाले व्यापारियों के ट्रेड लायसेंस जारी किये जायेगें। ट्रेड लायसेंस बनाये जाने के लिए निगम द्वारा विधानसभावार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सभी व्यवसायी ट्रेड लायसेंस आवशयक रूप से बनवायंे अन्यथा शासन के निर्देशानुसार उनके खिलाफ कार्यवाही की जावेगी। जिसमंे ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत क्षेत्रीय कार्यालय क्रामंक 12 राजपायगा रोड पर 11 नवम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत क्षेत्रीय कार्यालय क्रामंक 6 डफरिन सराय पर 11 नवम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गांधी मार्केट महाराज बाडा पर 11 नवम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्टोन पार्क पुरानी छावनी पर 11 नवम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त राजस्व श्री एके दुबे ने बताया कि ट्रेड लायसेंस बनाये जाने के लिए संबंधित आवेदक को किरायेनामा या स्वयं की दुकान के दस्तावेज, नगरीय निकाय द्वारा दी गई रसीद, जीएसटी की लोगिन आइडी, बैंक खाता, आधार कार्ड, शासकीय पहचान पत्र, स्वामित्व वाले परिसर की आवशयक दस्तावेज, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र प्रपत्र अ-अनुसार, फर्म या कार्यालय का फोटो ग्राफ एवं मालिक का फोटोग्राफ आदि दस्तावेज उपलब्ध कराने होेगें। ट्रेड लायसेंस के लिए आवेदन पत्र का शुल्क 30 रूपये रहेगा, जो कि एक वित्तीय वर्ष हेतु मान्य रहेगा। प्रत्येक वित्तीय वर्ष हेतु संबंधित आवेदक को निर्धारित शुल्क जमा कर लायसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। इसके लिए आवेदक सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं जनमित्र केन्द्रों पर आवेदन कर सकता है।

Nov 10 2019