कचरा डालने पर होगी एफआईआर
Nov 10 2019
ग्वालियर। शहर गंदगी मुक्त हो तो कैसे, जबकि नगर निगम के कर्मचारी ही सफाई व्यवस्था को बिगाडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। यह हकीकत तब सामने आई, जबकि उपायुक्त यहां निरीक्षण करने पहुंचे। यहां मुरार मुक्तिधाम तक जगह-जगह कचरा तो फैला ही हुआ था। कई जगह तो हालात लैंडफिल साइट जैसे बने हुए थे। जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों से ली गई तो उनकी शिकायत थी कि अलसुबह नगर निगम के ही ट्रेक्टर ट्रॉली से कचरा भरकर यहां लाया जाता है और यहां पटक दिया जाता है। जिससे हर ओर कचरे के पहाड़ से बन गए हैं और इसकी बदबू के कारण घरों में रहना तक मुश्किल हो रहा है।
यहां किया निरीक्षण
रविवार सुबह जब गोले का मंदिर, आकाशवाणी रोड, थाटीपुर रोड, सचिन तेंदुलकर मार्ग, सिटी सेंटर आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया तो यहां अधिकांश जगह पर सफाई ठीक मिली कुछ जगह पर कचरा था, जिसके लिए डल्यूएचओ को बुलाकर समझाइश दी गई कि काम ठीक से करो इस तरह से नहीं चलेगा। जब निरीक्षणके लिए इंद्रमणि नगर पहुंचे तो यहां के हालात बेहद खराब थे साफ दिखाई दे रहा था कि इस क्षेत्र में लंबे समय से सफाई नहीं की गई है। यहां पूरे क्षेत्र में कचरे के लिए डस्टबिन भी नहीं थे। वहीं कुछ स्थान ऐसे भी थे, जहां कचरा देकर लग रहा था, जैसे लैंडफिल साइट हो। इस पर क्षेत्रीय डल्यूएचओ को बुलाकर कहा गया कि वह पता लगाएं यहां कचरा कौन डाल रहा है। 24 घंटे के भीतर इसकी जानकारी दें ताकि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सके।
मेला से हटाई दुकाने ́
मेला परिसर में लगाई जाने वाली अस्थाई दुकानें और दो गुमटियों को भी आज सुबह नगर निगम के अमले ने हटाते हुए इनका सामान जप्त कर लिया गया। इन दुकान वालों को दो साल से सामान समेट लेने की हिदायत दी जा रही थी, लेकिन जब यह नहीं माने तो आज कार्रवाई कर दी गई। इसके साथ ही यहां कुछ लोगों द्वारा भैंस व गाय बांधकर डेयरी चलाई जा रही थी और इसका गोबर व कंडे भी सारे परिसर में फैलाया जा रहा था। इन पर भी कार्रवाई की गई।
सुबह से शुरु की सफाई
बोट क्लब पर आज सुबह से जेसीबी लगाकर सफाई का काम शुरु कर किया गया। यहां से दस डंपर गंदगी निकाल दी गई। यह कार्य आज रात तक जारी रहेगा, वहीं अन्य दिन दोपहर 2 बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा इसके आसपास के एरिया की भी सफाई की जाएगी।
हर साल होती है सफाई
नगर निगम की मानें तो बोट क्लब वाले एरिया की सफाई हर अक्टूबर माह से शुरु की जाती है। इस बार इसमें कुछ बिलंब जरूर हुआ है, लेकिन तय समय पर इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह काम एक
पखबाड़े के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। भले ही इसमें फिलहाल बोटिंग शुरु न हो, लेकिन साफ पानी के चलते लोग यहां बैठने का आनंद ले सकेंगे। वहीं सब कुछ ठीक रहा तो फिर शहरवासी बेजाताल के साथ यहां भी बोटिंग का आनंन ले सकेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









