बोट लब पर फिर बोटिंग का लुत्फ लेंगे सैलानी

Nov 10 2019

ग्वालियर। सब कुछ ठीक रहा तो फिर शहरवासी एक बार फिर बोट लब पर बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने रविवार से तैयारी शुरु करते हुए इसकी सफाई के लिए आधा दर्जन जेसीबी व आठ डंपर लगाए हैं। यह कार्य लगातार जारी रहेगा। इसके बाद इसमें साफ पानी भरा जाएगा। लंबे समय से सफाई न होने व बरसात हो जाने के कारण यहां काफी कीचड़ व गंदगी जमा हो गई थी। नगर निगम द्वारा शहरवासियों को नई सौगात देते हुए लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के समीप स्वर्णरेखा नाले में साफ पानी भरकर यहां शानदार बोटिंग लब बनाया गया था, इसे और अधिक सुंदरता प्रदान करने के लिए रंगबिरंगी मछलियां भी रखीं गईं थी, जो बोटिंग करने पहुंचने वालों के लिए आकर्षण का केन्द्र थीं, लेकिन बाद में यहां गंदगी जमा हो जाने के बाद इसे बंद कर दिया था और अब पिछले माह ही बैजाताल को बोट क्लब के रूप में तैयार किया गया है, जहां दस बोट चल रहीं हैं।