गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Sep 01 2019
ग्वालियर। गिरवाई क्षेत्र में अल सुबह एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपये के माल, मशीनरी और रॉ मेटेरियल का नुकसान हो गया। इस भीषण अग्निकांड की वजह प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। गनीमत रही इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योकि आगजनी के दौरान फैक्ट्री में कोई कर्मचारी नहीं था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरवाई क्षेत्र में स्थित क्वालिटी पैकर्स नामक फैक्ट्री में रविववार को अचानक आग की लपटें उठने से दहशत फैल गई। फैक्ट्री इंडस्ट्रियल एरिया में है। आग तेजी से फैल रही थी। लोगों ने तत्काल फायरब्रिगेड अमले को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक ६ गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। आग बुझाने के तेजी से प्रयास शुरू किए गए। ताज़ा जानकारी के अनुसार अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, प्रयास जारी हैं। गनीमत रही इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। माना जा रहा है अगर दोपहर में ये हादसा होता तो अनिष्ट की आशंका थी। फायर ऑफिसर देवेंद्र कुमार जखेनिया के अनुसार आग पर काबू किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है। क्वालिटी पैकर्स के संचालक आकाश कुशवाह बताये जा रहे हैं और इमारत किसी एच एस भदौरिया की बताई जा रही है। फैक्ट्री संचालक आकाश कुशवाहा के मुताबिक सुबह सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुचा। तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था। इस आगजनी में लगभग ४०-५० लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









