मोह का त्याग करके ही मनुष्य प्रेम के सत्य से परिचित हो सकता हैए व समाज का कल्याण कर सकता है . भगवत गीता
Aug 25 2019
मोह का त्याग करके ही मनुष्य प्रेम के सत्य से परिचित हो सकता हैए व समाज का कल्याण कर सकता है . भगवत गीता
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मात्र भारत में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। धर्म संस्थापना हेतु ईश्वर में द्वापरयुग में आज के दिवस श्री कृष्ण रूप में अवतरित होकर अधर्म का अंत किया। भारतीय सनातन सत्य को जन.जन तक पहुंचाने और उनमें प्रभु के प्रति दिव्य अनुराग जागृत करने के प्रयास हेतु दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा मंगल वाटिकाए मेला ग्राउण्ड में 25 अगस्त को भव्य स्तर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर गुरु वंदना से हुआ। मंच संचालन रूचि त्रिपाठी जी एवम् प्रियंका उपाध्याय जी द्वारा किया गया । लगभग १५० युवाओं ने इस आयोजन को भव्य व सफल बनाने के लिए ऑन.स्टेज और ऑफ.स्टेज स्वयंसेवकों की भूमिका को पूर्ण श्रद्धा व उत्साह से निभाया। प्रभु व भक्तों के जीवन पर आधारित नृत्य.नाटिकाओं ने उपस्थित जन.समूह को भक्ति.पथ पर बढ़ने हेतु प्रेरित किया। सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्याओं ने श्री कृष्ण के दिव्य लीलाओं में अंतर्निहित सार के माध्यम से श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं में निहित गहन आध्यात्मिक अर्थों को प्रकट कियाए जो न मात्र उस युग में अपितु आज भी समाज कल्याण के लिए प्रासंगिक हैं। साध्वी जी ने बताया कि ईश्वरए श्री कृष्ण रूप में उस समय धरा पर अवतरित हुए जिस समय हर ओर पापाचारए अत्याचारए दुराचार व अधर्म का साम्राज्य व पसारा था। श्री कृष्ण अवतरण का मुख्य उद्देश्य सज्जनों की रक्षाए दुष्टों का विनाश व धर्म की संस्थापना करना रहा। भगवान ने महाभारत युद्ध में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भगवतगीता के माध्यम से समूचे संसार को भक्ति और कर्म के सिद्धांत से परिचित करवाया। यदुवंश शिरोमणि मधुसुधन द्वारा बांसुरी का वादन दिव्य संगीत ;अनहद नादद्ध का प्रतीक है।
आगे साध्वी जी ने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं है कि श्री कृष्ण पूर्ण अवतार हैए जिनके व्यक्तित्व में व्यापकता और असीम क्षमता आदि सभी गुण विद्यमान है। गीताप्रदायक श्री कृष्ण ने भगवतगीता में इस तथ्य को स्पष्ट किया है कि जो लोग ईश्वर साक्षत्कार द्वारा शाश्वत सत्य का अनुभव कर लेते हैंए वे जन्म.मरण के चक्र से मुक्त हो जाते हैं। अध्यात्म के इस पथ पर साधक का प्रयास कभी विफल नहीं होता है। आध्यात्मिक जागरणए मानव को समस्त दुविधाओं से ऊपर उठा देता है। ब्रह्मज्ञान की अग्नि जीव के सभी कर्मों को जलाकर राख कर देती है। श्री कृष्ण ने महाभारत के आरम्भ में योद्धा अर्जुन को दिव्य ज्ञान प्रदान किया जिसके द्वारा वह अनुचित व उचित के भेद जान पाए और शाश्वत ज्ञान द्वारा कर्म को करते हुए धर्म.संस्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका पूर्ण कर गए। श्री कृष्ण को जगतगुरु रूप में स्वीकार किया गया क्योंकि वे सभी शिक्षकों के शिक्षक हैं व सभी गुरुओं के गुरु हैं। श्री कृष्ण स्वरुप सतगुरु भी शिष्य को इस यात्रा पर बढ़ने हेतु उसका मार्गदर्शन करते हैं। सतगुरु का प्रत्येक कार्य शिष्य के उत्थान के लिए ही है। सतगुरु द्वारा प्रदत्त ब्रह्मज्ञान ही सत्य और मोक्ष की प्राप्ति व विश्व को शांत और जीने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने का एकमात्र मार्ग है। जगतगुरु श्री कृष्ण की शिक्षाओं के माध्यम से लोगों ने व्यक्तिगत और सामाजिक उत्थान हेतु समस्याओं को समूल समाप्त करने का सूत्र प्राप्त किया । इस मौके पर अतिथि रूप में डॉ सोनाली मंगलए डॉ वीना प्रधानए मिसेज रजनी नर्सिंग सिंहए मिसेज गायत्री चैहानए मिसेज संध्या त्रिपाठीए मिसेज नीलम जगदीशए डीजेजेएस की संयोजिका साध्वी मदालसा भारती जी एसाध्वी वीरभद्रा भारती जीए साध्वी विनीताभारती जी उपस्थित रही
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









