मैं अब ग्वालियर की 18 लाख की जनता का प्रतिनिधि हूं- शेजवलकर भारतीय जनता पार्टी और विकास दोनों एक दूसरे के पर्यायवाची है- शर्मा

Jul 28 2019


     भारतीय जनता पार्टी के पिछले पांच साल के कार्यकाल में ग्वालियर क्षेत्र का बहुत तेजी से विकास हुआ है, अगर हम सिर्फ केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नरंेद्र सिंह तोमर जी के कार्यों की बात करें तो ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में 10 हजार करोड के विकास कार्य हुए है। आज जिस आरओबी का लोकार्पण हुआ है, ऐसे चारों ओर आरओबी आने वाले समय में ग्वालियर की जनता को प्राप्त होंगे, इससे ग्वालियर के लोगों के लिए यातायात सुगम होगा। मैं चुनाव मंे भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता था और अब ग्वालियर का सांसद बनने के बाद ग्वालियर की 18 लाख जनता का प्रतिनिधि हूं, मैं आने वाले समय में ग्वालियर के विकास में कोई कमी नहीं छोडूंगा। आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस अवसर पर आए, आप सभी का आभार प्रकट करता हूं। यह बात आज ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने रेलवे ओवर ब्रिज के लोकार्पण के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से कही। 
    जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और विकास दोनों एक दूसरे के पर्यायवाची है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं, भारतीय जनतापार्टी कभी श्रेय लेने की राजनीति नहीं करती है और हमेशा विकास और जनता के हित की बात करती है। 
    इस अवसर पर पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, कमल माखीजानी, महेश उमरैया, रामेश्वर भदौरिया, अशोक जादौन, राकेश गुप्ता, कनवर मंगलानी, रेखा धोलाखंडी, नीता सिंघल, दीपक शर्मा, राकेश खुरासिया, सोनू मंगल, देवेंद्र पवैया, धैयवर्धन जैन, विवेक शर्मा, रितु शेजवार, रीना सोलंकी, रेशु राजावत, भरत दांतरे सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।