नगर निगम परिषद की बैठक 24 जुलाई के लिए स्थगित
Jul 19 2019
ग्वालियर दिनांक 19 जुलाई 2019 - नगर निगम परिषद का अभियाचित सम्मेलन शुक्रवार को सभापति श्री राकेश माहौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सभापति श्री माहौर द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित के खिलाफ कार्यवााही करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आगामी बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।
जलविहार स्थित परिषद सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षदगणों द्वारा वार्ड में मुलभूत सुविधाओं के लिए कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। बैठक में विगत दिनों दिवंगत हुए पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पार्रिकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री नारायण प्रसाद कटारे, देश के सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री प्रदीप चौबे, पार्षद श्री धर्मेंद्र तोमर की दादीजी श्रीमती शांति तोमर, वरिष्ठ पत्रकार डॉ अमरनाथ गोस्वामी, पार्षद श्री खेमचंद गुरबानी की माताजी श्रीमती गणेशी देवी, परिषद कार्यालय के भृत्य श्री संतु राम कुशवाह, जनकार्य विभाग के श्री अजय सक्सेना, पार्षद श्री गंगाराम बघेल की बहन श्रीमती अंगूरी बाई एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री मलखान सिंह कुशवाह के लिए शोक व्यक्त कर निगम परिषद की बैठक आगामी 24 जुलाई 2019 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









