कलेक्टर ने मीडिया के साथियों के साथ किया सिरोल पहाड़ी पर पौधरोपण सिरोल पहाड़ी को बनाया जायेगा हरा.भरा

Jul 18 2019

 

 ग्वालियर जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने गुरूवार को मीडिया के साथियों के साथ सिरोल पहाड़ी पहुँचकर पौधरोपण किया। प्रशासन द्वारा सिरोल पहाड़ी पर 10 हजार पौधे रोपित करने का कार्य अभियान के तौर पर किया जा रहा है। जिले में पौधरोपण का कार्य जन आंदोलन के रूप में किया जा रहा है। जिले में 10 से अधिक स्थानों का चयन कर सिटी फोरेस्ट के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने बताया कि सिरोल पहाड़ी के साथ ही जिले में 10 अन्य स्थानों को सिटी फोरेस्ट के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित कर पौधरोपण का कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि सिरोल पहाड़ी पर 10 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए पूरी पहाड़ी पर ट्रेंच खोदी गई हैंए ताकि वर्षा का पानी अधिक से अधिक रूक सके। 
    गुरूवार को कलेक्टर श्री अनुराग चौधरीए अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंहए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्माए सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वीए एसडीएम श्री अनिल बनवारिया सहित मीडिया के साथियों ने पहाड़ी पर पहुँचकर वृक्षारोपण किया। इस पहाड़ी पर स्कूली बच्चों ने भी गत दिवस पहुँचकर वृक्षारोपण किया है। 
    कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि जिले में वृक्षारोपण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा रहा है। 10 स्थानों को सिटी फोरेस्ट के रूप में विकसित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का कार्य केवल सरकारी प्रयासों से ही नहीं बल्कि जिले के आम नागरिकों को जोड़कर किया जा रहा है। पौधरोपण के पश्चात पौधों की देखभाल की जवाबदारी भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओंए शासकीय संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों को सौंपी जा रही है। उन्होंने मीडिया के साथियों से भी आग्रह किया कि सिरोल पहाड़ी पर रोपे गए पौधों की वे निरंतर देखभाल की जवाबदारी उठाएं।