केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर परिसर में वृहद वृक्षारोपण

Jul 17 2019

 

 

 केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर के परिसर में दाता बंदी छोड़ गुरूद्वारा के संत बाबा लख्खा सिंह एवं सेवादारों और बल के अधिकारियों और जवानों ने वृहद वृक्षारोपण किया। परिसर में नीमए अर्जनए सुखचेनए जामुनए पीपल आदि के लगभग 500 से अधिक पौधे लगाए गए। परिसर को हरा.भरा बनाने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया गया है। 
    दाता बंदी छोड़ गुरूद्वारे के सहयोग से गत वर्ष भी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर के परिसर में 1200 पौधे लगाए गए थे। इस परिसर में अब तक 3 हजार पौधों का रोपण किया जा चुका है। रिजर्व बल के उप कमाण्डेंट श्री संजीव वर्माए उप कमाण्डेंट श्री सत्यवीरए सहायक कमाण्डेंट श्री अरूण कुमारए सहायक कमाण्डेंट श्री अजीत कुमार चौधरी एवं जवानों के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्य किया गया। 
    वृक्षारोपण अभियान के अगले चरण में एक हजार पौधों का रोपण और किया जायेगा। बल के जवानों द्वारा किए गए वृक्षारोपण की देखभाल की जवाबदारी भी ली गई है। 
क्रमांकध्140ध्19 

समय पर सेवाएं प्रदान न करने पर कलेक्टर ने दिया नोटिस 

ग्वालियर 17 जुलाई 2019ध् लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत पात्र व्यक्ति को सेवा प्रदान करने हेतु समय.सीमा निर्धारित की गई है। समय.सीमा में सेवा प्रदान न करने पर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने नायब तहसीलदार तहसील चीनौर श्री फेरन सिंह धाकड़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कारण बताओ सूचना पत्र में कहा है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत पात्र हितग्राहियों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा में यह पाया गया है कि पात्र हितग्रहियों को निर्धारित समय.सीमा में सेवाएं प्रदान नहीं की गई हैं। उन्होंने सूचना पत्र जारी करने के तीन दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय पर जवाब प्रस्तुत न करने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।