देश में अब भारतमाता को परमवैभव पर पहुंचाने वाली राजनीति ही चलेगीः नरेंद्रसिंह तोमर स्वागत समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा-कार्यकर्ताओं के परिश्रम, मोदी जी के काम से मिली जीत

Jul 13 2019


    ग्वालियर 13 जुलाई। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने कई कठोर निर्णय लिए, जिनके खिलाफ लॉबिंग भी हुई और भ्रम फैलाने की कोशिश भी हुई। जीएसटी बिल को पास कराने में कांग्रेस हमारे साथ थी, फिर भी उनके अध्यक्ष ने इसे गब्बरसिंह टैक्स कहा। उन्हें लगा कि वे दोष मोदी जी पर मढ़ने में सफल हो जाएंगे। लेकिन देश की जनता से चुनाव में यह साबित कर दिया कि अब झूठ और भ्रम फैलाने वाली राजनीति नहीं चलेगी। अगर चलेगी तो भ्रष्टाचार खत्म करने वाली, राष्ट्रवाद वाली और भारतमाता को परमवैभव पर पहुंचाने वाली राजनीति चलेगी। यह बात केंद्रीय मंत्री एवं मुरैना से सांसद श्री नरेंद्रसिंह तोमर ने मेला ग्राउंड स्थित फेसीलेटिषन सेंटर में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में कही। यह समारोह श्री तोमर एवं ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर के सम्मान में आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, श्री ध्यानेंद्र सिंह, श्री बालेंदु शुक्ला, लोकसभा प्रभारी श्री विजय दुबे, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, विधायक भारत सिंह कुशवाह, राजेश सोलंकी, राकेश जादौन, वेदप्रकाश शर्मा, सतीश सिकरवार, शिवपुरी जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, सीताराम बाथम, जयप्रकाश राजौरिया, विवेक जोशी, राजेश दुबे, अरविंद राय, महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया विशेष रूप से उपस्थित थे।
    लोकसभा चुनाव में विजयश्री के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि चुनाव के दौरान कई तरह के पूर्वानुमान, आंकड़े आ रहे थे, लेकिन पूर्वानुमान बताने वाले किसी विशेषज्ञ को भी यह पता नहीं था कि भाजपा के कार्यकर्ता ने क्या संकल्प कर रखा है। हमारे कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के नेतृत्व और अमित शाह जी की अगुवाई में 300 पार का संकल्प कर रखा था। और भाजपा का कार्यकर्ता संकल्प कर लेता है, तो उससे पीछे नहीं हटता।
भाजपा की सरकारों ने काम किया
    श्री तोमर ने कहा कि आजादी के बाद 65 वर्षों में ग्वालियर तक सिर्फ एक ही हवाई जहाज आता रहा, वह भी सप्ताह में तीन दिन। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में ग्वालियर को ४ हवाई जहाज दिये। आप अगर विचार करेंगे, तो ग्वालियर में, मध्यप्रदेश में और पूरे देश में फर्क दिखेगा। यह स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा की सरकारों ने क्या काम किया है।
हमारे नेताओं का संकल्प पवित्र था, इसलिए भाजपा अटूट
    श्री तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल का बहुत महत्व है, लेकिन संख्या बल भी वहीं एकत्रित होता है, जहां संकल्प की पवित्रता हो। हम सब भाजपा कार्यकर्ता इस बार पर अभिमान करते हैं कि हमारे नेता डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे जी, अटल जी, राजमाता जी और सभी नेताओं का संकल्प पवित्र था। इसी का परिणाम है कि हमने कई प्रदेशों और देश में भी सरकार बनाई। श्री तोमर ने कहा कि देश का हर राजनीतिक दल कभी न कभी टूट चुका है, लेकिन ये हमारे संकल्प की मजबूती है कि भारतीय जनता पार्टी आज तक अटूट है।
मोदी जी ने दिखाया- जो संकल्प किया उसे पूरा करेंगे
    केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि २०१४ में नरेंद्र मोदी जी हमारे नेता बने, केंद्र में हमारी सरकार बनी। मोदी जी के नेतृत्व में इस सरकार ने सफलतापूर्वक काम किया। इस सरकार ने हर छोटी सी छोटी चीज की चिंता की। प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच थी कि अगर देश को मजबूत बनाना है, तो हर छोटी से छोटी कमजोरी को मिटाना होगा। हमारी सरकार ने घरों में शौचालय बनाकर देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया और मोदी जी की सरकार ने देश में ९ करोड़ शौचालय बनाकर पूरी दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत जो भी संकल्प करेगा, उसे पूरा करेगा।
दुनिया में बढ़ी देश की ताकत
    श्री तोमर ने कहा कि एक समय था जब अमेरिका श्री नरेंद्र मोदी जी को वीजा देने को तैयार नहीं था। लेकिन अब हिन्दुस्थान की वो ताकत है कि हमारे प्रधानमंत्री जब अमेरिका जाते हैं, तो वहां के राष्ट्रपति रेड कारपेट बिछाकर उनका स्वागत करते हैं। पहले आतंकवादी घटनाएं होती थीं, तो पाकिस्तान के साथ आरोप-प्रत्यारोप होते थे। इसमें दुनिया के कई देश पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आते थे। लेकिन अब पुलवामा हमले के बाद जब भारत ने एयर स्ट्राइक की, तो दुनिया का कोई भी देश पाकिस्तान के साथ खड़ा नहीं था। मोदी जी की सरकार ने दुनिया में देश की ताकत बढ़ाई है।  
जवाबदारियों की चुनौती हमें स्वीकार करना है
    श्री तोमर ने कहा कि भारत की जनता ने सकारातम्क वोट दिया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। जनता से पहले से अधिक वोट दिया है और विशेषकर महिलाओं के अधिकांश वोट भाजपा को ही मिले हैं। जनता ने हमें ३०३ सीटें, लेकिन इतनी बड़ी जीत सिर्फ खुशी का विषय नहीं है। जनता का यह अपार समर्थन अपार जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। जवाबदारियों की इस चुनौती को हमें स्वीकार करना है तथा जनता के सहयोग से उन जवाबदारियों को पूरा करना है।
मोदी जी के काम, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली जीतः शेजवलकर
    समारोह को संबोधित करते हुए ग्वालियर के सांसद एवं पूर्व महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि जनता ने मोदी जी की सरकार के काम के आधार पर उन्हें दोबारा चुना है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी के सरकार के काम और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। श्री शेजवलकर ने कहा कि यह चुनाव इस बात पर जनमत संग्रह था कि मोदी जी को देश दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में चाहता है या नहीं। पूरे मध्यप्रदेश और ग्वालियर की जनता ने भी इसके पक्ष में मतदान किया, इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि मुझे जनता से किए गए वादों को पूरा करने का अवसर मिला है। मैं सभी की समस्याओं को हल करने का प्रयास करूंगा और मैं वादा करता हूं कि कभी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिससे आपको अपने निर्णय पर पछताना पड़े।
    उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। यह चुनाव इस बात पर जनमतसंग्रह था कि जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री के यप में चाहती है या नहीं। मध्यप्रदश सहित ग्वालियर की जनता ने भी इसके पक्ष मे अपनी राय दी। जनता से किए गए वादों को पूरा करने का अवसर। सभ्ज्ञी की समस्याओं को हल करने का प्रयास करूंगा और कभी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिससे आपको पछताना पड़े।
    सम्मेलन में स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि आज के इस क्षण में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं, आभार व्यक्त करता हूं। हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। ग्वालियर लोकसभा की जीत के साथ पूरे भारत में जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है, हमारे प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं महापुरुषों ने जो सपना देखा था वो सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। आज भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है, यह गौरव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की अथक मेहनत का नतीजा है। 
    सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया।
    सम्मेलन का संचालन ग्वालियर ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने व्यक्त किया। 
    इस अवसर पर आठ विधानसभाओं के कार्यकर्ता मौजूद थे।