हर बूथ को 5 वृक्ष लगाकर पंचवटी बनाएं- शेजवलकर सांसद ने 51 पौधरोपण एवं भाजपा सदस्यता अभियान का षुभारंभ किया

Jul 07 2019


। भारतीय जनता पार्टी एवं नरेंद्र मोदी में विश्वास व्यक्त कर हमें सभी वर्गों ने वोट दिया है  जिनकी वजह से केंद्र में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। इसका सारा श्रेय उन लोगों को जाता है, इसलिए प्रत्येक उस व्यक्तियों को हम भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाएंगे। साथ ही हर वर्ग के उन लोगों को पास जाएंगे, जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं उनको भी सदस्य बनाएंगे। उक्त बात आज सांसद विवेक शेजवलकर ने मांढेर की माता के नीचे दशहरा मैदान की बाउंड्री बॉल का लोकार्पण एवं 51 पौधरोपण व भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कही।
    श्री शेजवलकर ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के किए गए कामों को जनता भलीभांति जानती है इसी कारण भारतीय जनता पार्टी में आम जनता का विश्वास बढ़ा है उन लोगों को भी हम भाजपा का सदस्य बनाएंगे।
    श्री शेजवलकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है पर्यावरण की रक्षा करने के लिए एक-एक बूथ पर कम से कम पांच-पांच वृक्ष जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि देश में पानी कम है पानी की समस्या से निपटने के लिए जल बचाएं, पर्यावरण  को बचाने के लिए वृक्ष लगाएं।  वृक्ष ही पर्यावरण का मुख्य आधार है, जो धरती का जलस्तर बनाकर रखते हैं,  स्वच्छ वायु देते हैं, मानसून को नियंत्रित कर पर्याप्त मात्रा में बारिश होने में सहायक होते हैं, वृक्ष ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने में भी बड़ा योगदान देते हैं।
    उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी बच्चों की तरह करनी होगी, तभी वह पौधे से वृक्ष का रूप ले पाएंगे। पेड़ों के कारण ही मनुष्य को अपनी आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के संसाधन प्राप्त होते है। यदि पेड़ न हो तो पर्यावरण का संतुलन ही बिगड़ जायेगा और सब ओर तबाही मच जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास व प्रगति ही मेरा लक्ष्य है। विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। ग्वालियर के विकास के लिए कोई कोताहीं नहीं बरती जायेगी। जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए मैं हर समय खड़ा हुआ हूं। समस्या के निदान के लिए तथा जनता को बुनियादी सुविधा दिलाये जाने के लिए हर स्तर तक संघर्ष करूंगा।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला महामंत्री कमल माखीजानी, पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, जिला सदस्यता प्रभारी अशोक जादौन, सहप्रभारी विवेक शर्मा, राकेश गुप्ता, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, दीपक शर्मा, सावरकर मण्डल अध्यक्ष जयंत शर्मा, पार्षद श्रीमती निधि अवधेश कौरव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता, पूर्व जीडीए अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व वरिष्ठ पार्शद श्रीमती विनती शर्मा, पार्षद श्रीमती नीलिमा शिन्दे, मंडल सदस्यता प्रभारी राजेश्वर राव, सह प्रभारी प्रमोद जैन, अवधेश कौरव, मंडल महामंत्री रमाकांत महाते न्यूरो फिजिशियन डॉ. विवेक जैन, डॉ. मनोज गुलाटी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।