हमें समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा से जोडना है - देवेश शर्मा भाजपा के सभी नौ मंडलों में सदस्यता अभियान का हुआ षुभारंभ

Jul 06 2019


     हमें युवाओं, महिलाओं, गरीब, किसान, श्रमिक सहित समाज के विभिन्न वर्गों को भारतीय जनता पार्टी से जोडना है। उन्हें सदस्यता दिलानी है। हमें नौकरी, पेशा, व्यापार के हर वर्ग तक पहुंचना है। हमें नए भारत के निर्माण में सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने के लिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोडना ही होगा। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास’ के मूल मंत्र को लेकर हमें देश के कोने-कोने में हर व्यक्ति से मिलना होगा। उक्त बात आज जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कही।
    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, जिसमें सभी कार्यकर्ता एक समान हैं और देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। यह परिवार जितना बड़ा होगा, डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को साकार करने का संकल्प भी उतना ही दृढ़ होता जाएगा। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुनरू नमन करते हुए मैं सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि आइए हम सभी सदस्य अभियान को सफल बनाने के लिए एक साथ मिलकर कदम बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान आज 6 जुलाई से 11 अगस्त तक जारी रहेगा। सदस्यता ऑनलाइन, मोबाइल फोन द्वारा 8980808080 पर निःशुल्क मिस्ड कॉल अथवा सदस्यता पत्रक के जरिए ली जा सकती है।
    कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला सदस्यता प्रभारी विवेक शर्मा, जिला मंत्री रीना सोलंकी,  महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष खुशबू गुप्ता, एमआईसी सदस्य सतीश बौहरे, मनीष राजौरिया, एमआईसी सदस्य नीलिमा शिंदे, भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश जैन, सुघर सिंह पवैया, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी राम सिंह तोमर, चेतन सोनी, जंडेल सिंह गुर्जर, सुधा कुशवाहा, सुमन चौरसिया,  प्रीति थोराट, शर्मिला कुशवाह,  गिरजा गर्ग जाटव,  निर्दोष शर्मा, जनवेद चौरसिया, पवन सिकारिया, राजेंद्र शर्मा, पिंटू जाट, राजेश जैन सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
इसी क्रम में सभी मंडलों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया।