शासकीय विद्यालयों के बच्चों की शिक्षा में आर्थिक अभाव नहीं आएगा आडे . विधायक श्री प्रवीण पाठक शासकीय गजराराजे कन्या विद्यालय में विधायक स्टेशनरी बैंक का शुभारंभ
Jul 04 2019
भारत के स्वर्णिम भविष्य के लिए बच्चे खूब पढ़ें और आगे बढेंए इसके लिए दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालयों के बच्चों को विधायक स्टेशनरी बैंक के माध्यम से स्टेशनरी मुफ्त उपलब्ध कराऊंगा। इसके साथ ही दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण रुकेगी नहीं। उक्त आशय के विचार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रवीण पाठक ने गुरुवार को शासकीय गजराराजा कन्या विद्यालय में विधायक स्टेशनरी बैंक का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र शर्माए जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीक्षितए श्री अशोक गोयलए श्री रामप्रकाश गुप्ताए श्री अमित जैनए विधायक श्री पाठक द्वारा शासकीय स्कूलों में बनाए गए नन्हें विधायक अनन्या भदोरियाए श्रद्धा सोनी एवं अनिल रावत सहित विद्यालय की प्राचार्यए शिक्षक.शिक्षकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब विद्यार्थियों को स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए विधायक श्री प्रवीण पाठक द्वारा विधायक स्टेशनरी बैंक बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत शासकीय गजराराजा विद्यालय में पहला स्टेशनरी बैंक बनाया गया है।
इस अनूठे स्टेशनरी बैंक के शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री प्रवीण पाठक ने कहा कि शासकीय स्कूलों में किताबें और ड्रेस तो सरकार उपलब्ध कराती है लेकिन स्टेशनरी बच्चों को नहीं मिल पाती है जिसके कारण कई गरीब बच्चे स्टेशनरी से वंचित रहते हैंए इसी को देखते हुए मैंने सोचा कि गरीब बच्चों को स्टेशनरी कैसे मिले इसी उद्देश्य से विधानसभा के सभी 150 शासकीय विद्यालयों में स्टेशनरी बैंक स्थापित किया जाएगा। विधायक श्री पाठक ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में धन की कमी आड़े ना आए इसी उद्देश्य से मैंने यह भी तय किया है कि विधायक होने के नाते मुझे जो वेतन मिलता है वह मैं जनसेवा में लगाउंगा। उसमें से आधी राशि शासकीय स्कूलों के बच्चों को स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए स्टेशनरी बैंक में दूंगा। इसके साथ ही इस स्टेशनरी बैंक के लिए मुझे कई लोगों द्वारा सहयोग के लिए आग्रह किया गया है तथा कई समाजसेवियों द्वारा तो स्टेशनरी उपलब्ध भी करा दी गई है।
उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं की शासकीय व निजी स्कूलों के बीच जो खाई है वह खत्म हो जाए। विधायक श्री पाठक ने कहा कि निजी स्कूल के शिक्षकों का वेतन बहुत ही कम होता है लेकिन उनका जज्बा बहुत अधिक होता है वहीं शासकीय स्कूलों के शिक्षकों का वेतन तो बहुत अधिक होता है लेकिन उनमें बच्चों को पढाने का जज्बा कम होता है। मैं चाहता हूं कि शासकीय स्कूलों के शिक्षकों में भी अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का जज्बा हो।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने कहा कि यह एक अनूठा प्रयास है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बहुत सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा अगर किसी अभाव के कारण पीछे रह जाता है तो हम अपने देश का चमकता सितारा खो देते हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई बच्चों के भविष्य के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को विद्यालयों में ऐसा माहौल बनाना चाहिएए जिससे स्कूल के बच्चों में निजी स्कूलों के बच्चों की तरह आईआईटीए मेडिकलए इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में जाने की प्रेरणा मिल सके और ऐसे बच्चों के लिए मैं स्वयं हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार हूं।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यदि शासकीय स्कूलों के शिक्षक एक लक्ष्य बनाकर बच्चों को शिक्षित करें और उनमें से 50 प्रतिभाशाली बच्चों को मैं आईआईटी जैसी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करवाउंगा। इसके साथ ही उन्होंने समाजसेवियों व अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वह शासकीय विद्यालयों में विद्यादान करने का संकल्प लें।
शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र शर्मा ने विधायक स्टेशनरी बैंक योजना की सराहना करते हुए कहा कि श्री प्रवीण पाठक युवा सोच के विधायक हैं तथा वह हमेशा कुछ नया और अच्छा करने के लिए प्रयास करते रहते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि योजना कोई भी हो यदि पूर्ण प्लान बनाकर क्रियान्वयन किया जाए तो वह योजना हमेशा सफल होती है।
बच्चों को प्रत्येक जन्मदिन पर मिलेगा स्टेशनरी का उपहार
विधायक स्टेशनरी बैंक के शुभारंभ अवसर पर मंच से पांच छात्राओं को स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही विद्यालय की सभी छात्राओं को स्टेशनरी कक्षा में ही शिक्षकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक श्री पाठक ने इस अवसर पर बताया कि सभी छात्र.छात्राओं के जन्मदिन भी नोट किए जा रहे हैं। ऐसे सभी छात्र.छात्राओं के प्रत्येक जन्मदिन पर उन्हें उपहार स्वरूप स्टेशनरी का पैकेट मेरी ओर से प्रदान किया जावेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









