लदेरा डैम के शेष निर्माण कार्य को तत्परता से कराया जाए दृ मंत्री श्रीमती इमरती देवी डबरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Jul 04 2019


 प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा है कि विकास के कार्यों में तेजी लाई जाए। स्वीकृत कार्य निर्धारित समय.सीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण होंए ताकि लोगों को उसका लाभ मिल सके। मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधानसभा डबरा के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए यह बात कही। बैठक में कलेक्टर ग्वालियर श्री अनुराग चौधरीए सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्माए अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंहए एसडीएम डबरा श्रीमती जयति सिंहए डीएफओ श्री ओ पी उचाड़ियाए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री बी एस गुर्जर सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी श्री मोहन सिंह राठौर उपस्थित थे।
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि जल संसाधन विभाग के लदेरा डैम के शेष कार्य का निर्माण तत्परता से किया जाए। इसके लिए आवश्यक हो तो जल संसाधन विभाग प्रस्ताव तैयार कर विभाग प्रमुख को भेजे। विभाग प्रमुख से स्वीकृति प्राप्त कर डैम के शेष निर्माण कार्य का काम तेजी से किया जाए। उन्होंने बताया कि लदेरा डैम के कार्य पूर्ण होने से आस.पास के अनेक गाँवों को उसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र की पानी की समस्या दूर होने के साथ ही वाटर लेवल भी बढ़ेगा।
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने बैठक में यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जिन सड़कों का निर्माण कार्य वन विभाग की अनुमति के कारण रूका हुआ हैए उनमें वन विभाग के माध्यम से तत्परता से स्वीकृति प्रदान की जाएए ताकि सड़कों के निर्माण का कार्य शीघ्र हो सके। वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आपसी सामंजस्य के साथ कार्य कर सड़कों के निर्माण के कार्य को तत्परता से पूर्ण करें।
    उन्होंने बैठक में डबरा विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने आश्वस्त किया कि लदेरा डैम के शेष निर्माण कार्य तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण में वन विभाग की अनुमति के मामलों को तत्परता से निराकृत कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जायेंगे। उन्होंने बैठक में यह भी बताया कि डबरा विधानसभा क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण और वृक्षारोपण के कार्यों को हाथ में लिया जाकर कार्य किया जा रहा है।