क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे दृ मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर वार्ड.4 में सीमेंट कंक्रीट सड़क का भूमिपूजन सम्पन्न

Jul 04 2019

 

 प्रदेश के खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी व्यवस्थाएं कराई जायेंगीं। क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक प्रारंभ कराकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगीं। मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड.4 में 13 लाख 50 हजार रूपए की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़क के भूमिपूजन अवसर पर यह बात कही।
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की उपलब्ध्ता और सीवर समस्या के निदान के लिए अमृत परियोजना के तहत जगह.जगह लाईन डालने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में लोगों को पर्याप्त स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के साथ ही सीवर की समस्या का स्थाई निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिलेए इसके लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
    मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विधवा पेंशन को 600 रूपए कर दिया है। आने वाले समय में इसे एक हजार रूपए कर दिया जायेगा। लोगों को कंट्रोल के माध्यम से समय पर खाद्यान्न उपलब्ध होए इसके लिए बेहतर प्रबंधन किया गया है। उपभोक्ताओं को मिलने वाले अनाज की कालाबाजारी को रोकने के लिए भी प्रदेश सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस सड़क के बन जाने से वार्ड के निवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगीं। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद श्री केशव मांझी के साथ ही जनप्रतिनिधिए क्षेत्र के निवासी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बिरलानगर प्रसूति गृह में नवीन अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन की सुविधा
    प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिरलानगर प्रसूति गृह में नवीन अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया। इस मशीन के लग जाने से क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रासोनोग्राफी का लाभ मिल सकेगा। बिरलानगर प्रसूति गृह में प्रतिदिन 40 से 50 महिलाएं अल्ट्रासोनोग्राफी की जांच के लिए आती हैं।