एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Jul 04 2019

 

 एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर में चले रहे वार्षिक प्रशिक्षण में 8डच् ठछ छब्ब् ळूंसपवत द्वारा आयोजित पाँचवे संयुक्त वार्षिक  प्रशिक्षण शिविर में 500 गर्ल्स और बाँयज कैडेट्स भाग ले रहे हैं। यह कैम्प एनसीसी ग्रुप कमांडरए ब्रिगेडियर विक्रम सिंह यादव के निर्देशन में चलाया जा रहा है। कैम्प में प्रातः काल 5ण्30 बजे बाँयज और गर्ल्स कैडेट्स को एसएएफ ग्राउंड में पीटी कराई गई। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल जेण् देवादोस के निर्देशन में थल सैनिक कैम्प के लिए चयनित होने वाले एनण्सीण्सीण् कैडेटों को फायरिंग रेंज में फायरिंग कराई गई। सीनियर डिवीजन के कैडेटों को हथियार के साथ ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया । सूबेदार आर के यादव एवं हवलदार बी के सिंह द्वारा कैडेटों को  फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट के माध्यम से जमीनी निशानों के महत्व की जानकारी प्रदाय की गयी।
अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि लड़ाई के दौरान एक सैनिक किस प्रकार से जमीनी निशानों का इस्तेमाल करता है एवं कैसे सेना की कार्यवाही फील्ड सिग्नल और जमीनी निशानों  पर आधारित होती है।  ट्रैफिक पुलिस ग्वालियर के हवलदार शशिकांत तिवारी द्वारा यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी कैडेटों को प्रदाय की गई और व्याख्यान के अंत में सभी कैडेटों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान ब्रिगेडियर विक्रम सिंह यादव द्वारा  कैम्प कमांडेंट कर्नल राजबीर सिंह के साथ कैम्प का निरीक्षण किया गया। यूको बैंक एस ए एफ ग्राउंड के मैनेजर द्वारा शिविर में कैडेटों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी  देते हुए बताया कि धोखाधड़ी एवं चोरी से कैसे बचा जा सकता हैघ् सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग्स के एन सी सी कैडेटों की एस ए एफ ग्राउंड में 400 मीटर की दौड़ की प्रतियोगिता कराई गई। ट्रेनिंग एरिया में एलएनआईपीई की  जुम्बा ट्रेनर अवंतिका एवं नेहा यादव द्वारा आधुनिक पद्धति ज़ुम्बा के माध्यम से व्यायाम कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कैम्प एडजूडेंट कैप्टन आर एस किरारए  लेफ्टिनेंट समीर भार्गवए लेफ्टिनेंट  शिव ओम सिंहए लेफ्टिनेंट रणजीत सिंहए लेफ्टिनेंट गायित्री पाण्डेए एस एम मंजीत सिंहए एस ओ जितेन्द्र कुमार गुप्ताए जी सी आई लक्ष्मी सिंहए बी एच एम राजेश शर्मा तथा  जेसीओए एनसीओ और समस्त परेड प्रशिक्षक उपस्थित थे।