श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का १८९ वां स्थापना दिवस मनाया गया

Jul 03 2019

हर बार की तरह इस बार भी जनक गंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का १८९  वां स्थापना दिवस मनाया गया । स्थापना दिवस के अवसर पर  सुबह  ५ बजे भगबान का अभिषेक किया गया जिसमे  भगवान् श्री लक्ष्मी नारायण को  पंचा मृत  दूध दही से अभिषेक हुआ जिसमे आचार्यो के द्वारा मन्त्रजाप किया  गया। इस अवसर पर मौजूद भक्तो ने भगवान् श्री के दर्शन कर धर्म लाभ लिए शाम ५ बजे भगबान का विशेष श्रृंगार के बाद मंदिर के पट खोले गए साथ ही मंदिर पर साज सज्जा भी की गई  तथा रात्रि ९ बजे मंदिर में भगवान् श्री सत्य नारायण जी की कथा का रस पान भक्तो को कराया गया तथा  रात्रि १० बजे भगवान् की आरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ । जिसमे सत्यनारायण का प्रसाद हलुआ  और फल भक्तो को वितरित किये गए  स्थापना दिवस की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी श्री संजय लव्हाटे  ने बताया की १८९  वा  स्थापना दिवस है जिसको  मनाते हुए उनकी सातवीं पीढ़ी है जो निरंतर इस पर्व को मनाती चली आ रही है मंदिर में सारा दिन भजन.कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है साथ ही इस समारोह में बड़ी संख्या में भक्त लोग अपनी हाजरी श्री   के चरणों में लगाकर धर्म लाभ लेते है