भाजपा के मंडलों की बैठक संपन्न
Jul 03 2019
पार्टी संगठन पर्व के रूप में आगामी 6 जुलाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन से सदस्यता अभियान प्रारंभ करने जा रही है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का अभी एक ही लक्ष्य होना चाहिए, घर-घर सदस्य बनाना, हमें अमीर गरीब युवा महिला मजदूर किसान दलित वंचित प्राध्यापक छात्र कलाकार खिलाड़ी सब के दरवाजे तक दस्तक देना है। लोग भाजपा का सदस्य बनने को तैयार हैं हमें सिर्फ वहां तक पहुंचना है। सभी ऐसा संकल्प लें तो अपने लक्ष्य की आसानी से हासिल कर सकते हैं। सदस्यता अभियान को चलाकर हम नया इतिहास रचेंगे, पार्टी को जन जन तक पहुंचाएंगे, विचारों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। हम अपने परिश्रम से विपक्षी को बेजान और बेदम कर देंगे। उक्त बात भाजपा नेताओं ने मंडलों की बैठक में कही।
इसी क्रम में रामकृष्ण मंडल की बैठक मेला ग्राउंड स्थित मंगल वाटिका में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, सतीश सिकरवार , विवेक शर्मा, राकेश गुप्ता, कनवर मंगलानी, रमेश सेन, विजय सक्सेना, त्रिलोक शर्मा, उमेश भदौरिया, त्रिलोक एवं मंडल के सदस्यता प्रभारी जसवंत कमरिया एवं सह प्रभारी गिर्राज कंसाना एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हेमूकालानी मंडल की बैठक महाराज बाडा स्थित मुखर्जी भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान प्रभारी श्री अशोक जादोन जी, जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर भदौरिया जी, मंडल अध्यक्ष श्री रमेश सेन जी, मंडल के सदस्यता प्रभारी श्री अशोक साहू जी, सह प्रभारी श्री सोनू मिश्र जी,महामंत्री श्री महेंद्र श्रीवास्तव एवं गब्बर जाटव जी मंडल उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र चौहान जी, कोषाध्यक्ष श्री विनय शर्मा जी, प्रचार मंत्री महेंद्र सचदेवा जी, जीतू घुरैया जी एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
लक्ष्मीबाई मंडल की बैठक किलागेट स्थित मायाचंद्र की धर्मशाला में संपन्न हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









