भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी और सर्वस्पर्षी बने, इसके लिए अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुडे यह हमारा लक्ष्य है- देवेष शर्मा,

Jul 03 2019


     भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जो कभी नहीं बिखरती बल्कि पुनः खड़ी हो जाती है। सदस्यता अभियान हमारे लिए कमजोर बूथ को मजबूत बनाने का मौका है। भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बने। इसके लिए अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुडे यह हमारा लक्ष्य है। पिछली बार बने सदस्यों से 20 प्रतिशत सदस्य इस बार बनेंगे। उक्त बात आज जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने मोदी हाउस में आयोजित भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक में कही।
    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बडी संख्या में जनता ने पार्टी को वोट दिया। हमारी कोशिश है कि ऐसे सारे लोग पार्टी से जुडे। उन्हें हम पार्टी का सदस्य बनायेंगे। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान ऑनलाइन, मिसकॉल के माध्यम से होगी साथ ही सदस्यता पत्रक भी भरवाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के लिए सशक्त भाजपा जरूरी है। हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी को और मजबूत बनाना है। हमें अपने विचारों, कार्यक्रमों एवं केन्द्र राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ जन जन तक पहुंचने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को सभी मंडलों में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई जाएगी और सदस्यता अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जाएगा।
    बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण विधायक भारत सिंह कुशवाह जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म दिन है और इसी पावन दिन से भारतीय जनता पार्टी के विस्तार करते हुए नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ प्रारंभ होने जा रहा है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता जोश एवं उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के नए सदस्यों को जोड़ेंगे इससे पार्टी का विशाल स्वरूप बनेगा। एक व्यक्ति 25 नए सदस्य बनाएगा तो वो ही पार्टी का सक्रिय सदस्य बनेगा।  
    उन्होंने कहा कि इस सदस्यता संगठन पर्व अभियान में कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय वरिष्ठ नेतृत्व भी सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनाने के कार्य में लगेंगे।
    आज की कामकाजी बैठक का संचालन जिला महामंत्री महेश उमरैया ने एवं आभार ग्रामीण के महामंत्री दीपक माहौर ने व्यक्त किया।
     इस अवसर पर राकेश जादौन, अभय चौधरी, राजेश सोलंकी, कमल मखीजानी, शरद गौतम, मधुसूदन भदौरिया, केशव बघेल, राकेश गुप्ता, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, नीता सिंघल, कमला सोनी, रीना सोलंकी, गीता बडौरी, राकेश खुरासिया, अरूण कुलश्रेष्ठ, दीपक शर्मा, सोनू मंगल, सभी मंडल अध्यक्ष, रामनिवास तोमर, रामप्रकाश परमार, जयंत शर्मा, विजय सक्सैना, महेंद्र सोलंकी, रमेश सेन, त्रिलोक शर्मा, भरत दांतरे, विवेक चौहान, धर्मेंद्र आर्य, मनीष मांझी, नूतन श्रीवास्तव, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।