श्एक परिवार.एक पौधाश् सराहनीय पहल एसएएफ के अधिकारियों और जवानों ने वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण का उठाया बीड़ा

Jul 02 2019


 पुलिस सेवा में आने के बाद हर जवान देश की रक्षा और सुरक्षा की शपथ लेता है। इसके लिए पूरे सेवाकाल में तन.मन से कार्य भी करता है। ग्वालियर की 14 बटालियन के जवानों ने देश की रक्षा के साथ.साथ पर्यावरण सुरक्षा और जल संरक्षण की भी शपथ लेकर उस पर अमल प्रारंभ कर दिया है। श्एक परिवार दृ एक पौधाश् अभियान को हाथ में लेकर बटालियन के सभी जवानए अधिकारी और उनका परिवार कार्य कर रहा है।
    डिप्टी कमाण्डेंट 14वीं वाहिनी एसएएफ सुश्री प्रतिभा त्रिपाठी की पहल पर श्एक परिवार.एक पौधाश् अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम दिवस पर शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का जो आयोजन किया जा रहा हैए एक जुलाई को ही राष्ट्रगीत के पश्चात 14वीं वाहिनी के सभी अधिकारियों और जवानों ने पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण की शपथ लेकर अभियान का श्रीगणेश किया। अभियान के तहत बटालियन में रहने वाले सभी जवानों और अधिकारियों के निवास के बाहर उन्हीं के परिजन एक पौधा रोप रहे हैंए इस पौधे की देखरेख की जवाबदारी भी उनके परिवार ने ही ली है।
    अभियान के तहत 14वीं बटालियन के सभी अधिकारी.कर्मचारी अपने घर के बाहर एक दृ एक पौधे का रोपण कर रहे हैं। इस पौधे को जवान के बैज का नम्बर ही दिया गया है। जवान के बैज का नम्बर ही उनके पौधे का नम्बर होगा। लगाए गए पौधे की देखरेख की जवाबदारी जवान के साथ.साथ उसके परिजनों की भी होगी। इस सराहनीय पहल में 14वीं बटालियन के कमाण्डेंट श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया का मार्गदर्शन एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
    डिप्टी कमाण्डेंट सुश्री प्रतिभा त्रिपाठी ने यह भी बताया है कि एक परिवार दृ एक पौधा अभियान के साथ.साथ जल संरक्षण के क्षेत्र में भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बटालियन की सभी पुरानी जल संरचनाओं कुंए एवं बावड़ियों को भी पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया गया है। इस कार्य में भी सभी अधिकारी और जवान जी.जान से लगे हैं।
    14वीं बटालियन के सामने स्थित एसएएफ पहाड़ी पर भी वर्षा का जल रोकने के लिए जगह.जगह ट्रेंच खोदी गई हैं। एसएएफ ग्राउण्ड पर भी चारों तरफ ट्रेंच खोदकर वर्षा के जल को रोकने का प्रबंध किया गया है। बरसात के दिनों में वर्षा के जल को रोककर वाटर हार्वेस्टिंग की दिशा में भी जवानों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। बटालियन परिवार द्वारा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के कार्य को भी हाथ में लिया जा रहा है। इसके लिए उपलब्ध स्थानों पर गड्डे कराकर वृक्षारोपण का अभियान निरंतर किया जा रहा है। बटालियन द्वारा गत वर्षों में किए गए वृक्षारोपण में से भी 80 प्रतिशत से अधिक वृक्ष आज भी सुरक्षित हैं और हरे.भरे हैं। वृक्षारोपण में फलदार वृक्षों को भी रोपित किया जा रहा है।
सहायक संचालकए मधु सोलापुरकर