दोषी छात्रावास अधीक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए दृ कमिश्नर श्री शर्मा
Jul 01 2019
संभागीय कमिश्नर श्री बी एम शर्मा ने जनजातीय कार्य विभाग की उपायुक्त को निर्देश दिए हैं कि जो छात्रावास अधीक्षक गलत तरीके से छात्र को छात्रावास में प्रवेश देने के मामले में दोषी पाए गए हैंए उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जाँच करा ली गई हैए जिसमें अधीक्षक के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाए गए हैं। इसलिए संबंधित छात्रावास अधीक्षक पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने 7 दिवस में कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए। यह निर्देश कमिश्नर श्री शर्मा ने आज यहाँ मोतीमहल के मान सभागार में आयोजित अंतर विभागीय समन्वय बैठक में दिए।
इसी प्रकार कमिश्नर श्री बी एम शर्मा ने दतिया जिले की स्योड़ा तहसील के तहसीलदार की दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश बैठक में उपस्थित दतिया के संयुक्त कलेक्टर को दिए। उक्त तहसीलदार द्वारा आदेश देने के बाद भी लम्बे समय से किसान की जमीन का सीमांकन नहीं किया गया है। इसलिए उक्त तहसीलदार की दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
कमिश्नर श्री शर्मा ने महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक को संभाग में निर्माणाधीन अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संभाग के जिलों से आए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी सोमवार यानि 8 जुलाई को लंबित समय.सीमा पत्रों का निराकरण करेंए अन्यथा उसके अगले सोमवार अर्थात 15 जुलाई को संबंधित जिले के कलेक्टर को टीएल बैठक में बुलाया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









