सदस्यता अभियान को लेकर कोटेष्वर, भगत सिंह व दीनदयाल मंडल की बैठक

Jul 01 2019


     भारतीय जनता पार्टी कोई भी ऐसा वर्ग या समूह नहीं छोड़ना चाहती है, जिस तक पार्टी की पहुंच न हो। इस दृष्टि से विशेष सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और समावेशी है, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्ग और विभिन्न आयामों में काम करने वाले लोगों को जोड़ना है। जिस तरह हमारी सरकार का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है, उसी तरह पार्टी का मूलमंत्र सर्वव्यापी भाजपा, सर्वस्पर्शी भाजपा है। सर्वस्पर्शी का मतलब है- हम किसी वर्ग को नहीं छोड़ेंगे, सभी को भाजपा से जोड़ेंगे। उक्त बात आज भाजपा नेताओं ने भगत सिंह मंडल, दीनदयाल मंडल व कोटेश्वर मंडल की बैठकों में कही।
    उन्होंने कहा कि भाजपा सबकी पार्टी है। हम अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक आदि हर वर्ग के लोगों से मिलेंगे और अपनी बात रखकर उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे। सर्वव्यापी का अर्थ है-हम किसी क्षेत्र को नहीं छोड़ेंगे। सदस्यता अभियान में हर क्षेत्र को कवर करेंगे, हर बूथ पर काम करेंगे। उन्होंनेे कहा सदस्यता अभियान में ग्वालियर में पूरे देश का रिकॉर्ड दे और यह तभी संभव है जब आप लोग व्यवस्थित तैयारी के साथ अभियान को चलाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और समावेशी हो इसके लिए हमें समाज के हर वर्ग को सदस्यता अभियान से जोड़ना है। यह सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी के हरएक कार्यकर्ता के लिए संगठन पर्व है, जिसमें हमारी भागीदारी महत्वपूर्ण है।
    इसी क्रम में दीनदयाल मंडल की बैठक सिकंदर कंपू स्थित कुशवाह मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश जादौन, अशोक जादौन, विवेक शर्मा, बृजेंद्र सिंह जादौन, महेंद्र सिंह सोलंकी, रायसिंह तोमर, चेतन सोनी, श्रीमती नीलिमा शिंदे, जंडेल सिंह गुर्जर, पवन सिकारिया, गौरव सिंह कुशवाह, जितेंद्र सिंह भदौरिया, श्रीमती गिरिजा गर्ग, श्रीमती सुमन चौरसिया, श्रीमती सुधा कुशवाह, श्रीमती शर्मिला कुशवाह, श्रीमती शहनाज खां, दिव्या कुशवाह, नरोत्तम जादौन, जितेंद्र सिंह किरार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    कोटेश्वर मंडल की बैठक बहोडापुर तिराहे स्थित मिलन गार्डन में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सभापति राकेश माहौर, रामनिवास सिंह तोमर, प्रयाग सिंह तोमर, विनोद अस्तिया, मनीष शर्मा, रामवीर तोमर, जागेश्वर भदौरिया
     भगत सिंह मंडल की बैठक पिंटो पार्क चौराहे स्थित स्वामी विवेकानंद एकडेमी में संपन्न हुई। इस असर पर मुख्य अतिथि अभय चौधरी, रामप्रकाश परमार, राकेश खुरासिया, आशीष मल्होत्रा, विवेक शर्मा, मनीष भिलवार, हरिओम झा, दिनेश यादव, प्रमोद शर्मा मुकेश दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।