वर्तमान वित्तीय वर्ष में 30 जून तक निगम ने वसूला 17 करोड से अधिक सम्पत्तिकरए काटी 35 हजार 239 रसीदें नगर निगम ग्वालियर द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019.20 में 1 अप्रेल 2019 से 30 जून 2019 तक 17 करोड से अधिक सम्पत्तिकर की वसूली की गई है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में इस अवधि तक केवल 5 करोड 60 लाख की वसूली की गई थी। जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 11 करोड 42 लाख रुपए अधिक है। नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम माह से ही राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य को लेकर सम्पत्तिकर वसूली का कार्य किया जा रहा है। निगम के सम्पत्तिकर वसूली अमले द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019.20 में 1 अप्रेल 2019 से 30 जून 2019 तक 35 हजार 239 रसीदें काटकर 17 करोड से अधिक के सम्पत्तिकर की वसूली की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम ग्वालियर द्वारा 1 अप्रेल 2018 से 30 जून 2018 तक 16 हजार 330 रसीदें काटकर 5 करोड 60 लाख की वसूली की गई थी। निगम के अमले द्वारा इस वर्ष जारी की गई रसीदें भी पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग दुगनी हैं। ग्वालियर नगर निगम के अमले द्वारा की जा रही सम्पत्तिकर वसूली प्रदेश सरकार के ई नगर पालिका पोर्टल पर दर्ज मप्र के नगरीय निकायों में अभी तक सर्वाधिक है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1 अप्रेल 2019 से 30 जून 2019 तक उज्जैन नगर निगम द्वारा 24 हजार 650 रसीदें काटकर 8 करोड 66 लाखए देवास नगर निगम द्वारा 8 हजार 193 रसीदें काटकर 2 करोड 77 लाखए रीवा नगर निगम द्वारा 8 हजार 139 रसीदें काटकर 5 करोड 14 लाख एवं जबलपुर नगर निगम द्वारा 5 हजार 838 रसीदें काटकर 2 करोड 55 लाख रुपए का सम्पत्तिकर वसूल किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की अन्य नगर निगम व नगर पालिकाओं में भी ग्वालियर के मुकाबले बहुत कम सम्पत्तिकर की वसूली हुई है। निगमायुक्त श्री माकिन ने बताया कि सम्पत्तिकर अमले का प्रतिदिन की रसीदें काटने एवं सम्पत्तिकर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है एवं प्रतिदिन इसकी मेरे द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है।

Jul 01 2019