श्री चौहान की स्मृति में सांसद ने रोपे फलदार पौधे
Jun 30 2019
ग्वालियर। सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज रविवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
रविवार की सुबह सांसद श्री शेजवलकर ने कोटेश्वर चौराहे पर पौधारोपण किया तथा नागरिकों को पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। पौधारोपण निगम के राजस्व अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह चौहान के पिताजी स्वर्गीय श्री विजय सिंह चौहान की स्मृति में वृक्षारोपण मे दो दर्जन से अधिक छाया और फलदर पौधे रोप गए। इसके साथ ही सांसद श्री शेजवलकर ने श्री चौहान के निवास पर पहुँचकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
सांसद श्री शेजवलकर के साथ पार्षद श्री जगत सिंह कौरव, श्री रामेश्वर भदोरिया के साथ बड़ी संख्या मे स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









