संगठन विस्तार से ही पंचायत से पार्लियामेंट तक पहुंची भाजपाः सुहास भगत

Jun 29 2019

 

     सदस्यता अभियान कोई कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण आयोजन है। इसी के दम पर हम पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक में पूरे बहुमत के साथ पूछते हैं। श्री भगत गुना में सदस्यता अभियान महापर्व की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
     इस मौके पर संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरुआ, जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव और जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, जिला सदस्यता प्रभारी हेमराज किरार मंच पर मौजूद थे।
     श्री भगत ने जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन आधारित दल है वर्ष 2015  के सदस्यता अभियान में पार्टी ने 11 करोड़ सदस्य बनाए थे। इस सदस्यता का वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि  सदस्यता अभियान में गुना जिला भी महत्वपूर्ण है, यहां की दोनों ही लोकसभा सीटें चुनौतीपूर्ण रहती है। वर्ष 2019 के चुनाव में दोनों सीटें हम बड़े मार्जन से जीते हैं अब हमेंयह जीत स्थाई बनानी होगी, इसके लिए हमें जीतने की आदत डालनी होगी।
     उन्होंने कहा कि जीत ना कोई कठिन नहीं है, लेकिन हमारी मानसिकता के ऊपर यह निर्भर है। उन्होंने सदस्यता अभियान के कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि जिन  बूथों पर  हम कमजोर रहे हैं उनका विश्लेषण करें और जिनको मतदान केंद्रों पर हम अधिक से अधिक वोटों से जीते हैं वहां पर अधिक से अधिक  सदस्य बनाएं लगातार हारने और जीतने वाले मतदान केंद्रों की भी समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि कम से कम एक पोलिंग पर 100 सदस्य बनाएं।
    इस मौके पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में दो तरह के सदस्य बनते हैं, प्राथमिक और स्थाई सदस्य। उन्होंने दोनों तरह के सदस्य बनाने की विधि को भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है यहां पर हर तीन साल में चुनाव होते हैं। पार्टी में प्राथमिक सदस्य 6 साल के लिए और स्थाई सदस्य तीन साल के लिए बनाए जाते हैं उन्होंने जिले से लेकर मतदान केंद्र तक  सदस्यता अभियान की रूपरेखा भी पार्टी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताइ इस मौके पर जिला अध्यक्ष  गजेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पार्टी ने जिले में 100000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है इसके लिए जिला  सदस्यता प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा उन्होंने अतिथियों का स्वागत भाषण भी दिया।
      इस मौके पर विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, पूर्व विधायक ममता मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रकाश तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शठ्ठ शर्मा, बृज मोहन सिंह आजाद, भूपेंद्र सिंह रघुवंशी आदि मौजूद थे।
    कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने एवं आभार हेमराज किरार ने व्यक्त किया।