ग्वालियर में अच्छी बारिष के लिए भाजपा जनकल्याण महानगर द्वारा बाबा अचलनाथ का किया अभिशेक

Jun 28 2019


     भाजपा जन कल्याण महानगर द्वारा आज जिला संयोजक नूतन श्रीवास्तव के नेतृत्व में अचलेश्वर मंदिर पर ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो इसके लिए भगवान अचलनाथ का अभिषेक कर सुख सृमद्धि की कामना की। भगवान अचलनाथ का अभिषेक दूध, दही, सहद, घी, शक्कर, बेलपत्र, गंगाजल से अभिषेक किया। उसके बाद मिठाई, फल से भोग लगाया और उसके बाद भगवान भोलेनाथ की आरती की गई।
    इस अवसर पर साडा में पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजनी, महेश उमरैया, जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन, रणदीप सिंह, निर्मल पांडेय, सरोज पवैया, तरुण चतुर्वेदी, निष्ठा सिंह, रजनी कुशवाह, राजेश तोमर, मुकेश कुलश्रेष्ठ, अमित श्रीवास्तव, शुभम त्रिपाठी, कमलेश कुशवाह आदि उपस्थित थे।