वृक्षों का होगा ऑडिट: कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी पौधारोपण को लेकर सामाजिक संस्थाओं के साथ परिचर्चा
Jun 27 2019
आगामी बारिश के मौसम में शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाना है इसको लेकर सभी सामाजिक संस्थाएं सक्रियता से कार्य तथा सभी शासकीय अमला आमजनों को पौधारोपण के लिए जागरुक करे। इसके साथ ही अब पौधारोपण के बाद सभी वृक्षों का ऑडिट भी कराया जाएगा। जिससे पौधों के बारे में जानकारी मिल सके और कितने पौधे सर्वाइव कर रहे हैं उनकी जानकारी भी हमारे पास रहेगी। उक्ताशय के विचार कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने पौधारोपण को लेकर सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के साथ आयेाजित परिचर्चा में व्यक्त किए। परिचर्चा में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन, अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, श्री रिंकेश वैश्य, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महीप तेजस्वी सहित विभिन्न विधानसभाओं के एसडीएम एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आगामी मानसून को देखते हुए पौधारोपण की कार्ययोजना के लिए आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर जहां भी संभावित हो पौधे रोपे जाएंगे। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि शहर में ईको सिस्टम डवलप करने के लिए 20 से 25 बीघा भूमि पर इस प्रकार पौधारोपण किया जाए कि हरियाली के साथ ही ईको सिस्टम विकसित हो जाए। इसके साथ ही पौधों का रोपण करने वाली संस्था ही उन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ले जिससे यह पौधे आने वाले समय में सर्वाइव कर सकें।
श्री चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना के जवान व वायु सेना के जवान भी इस पौधारोपण अभियान में पूर्ण सहयोग करेंगें तथा 5-5 हजार पौधे रोपने की जिम्मेदारी ली है। वहीं ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्रों में बडे बडे क्षेत्रों में छोटे छोटे चैकडैम बनाने का सुझाव दिया जिससे उस क्षेत्र में हमेशा पानी की उपलब्धता रहे। पौधारोपण को लेकर आमनागरिक जागरुक हो सके इसके लिए पिछले वर्षों में हुए पौधा रोपण की जानकारी पब्लिक डोमेन में डालने की बात कही।
कलेक्टर श्री चौधरी ने लाल टिपारा गौशाला में गाय के गोबर से बनने वाली खाद का उपयोग पौधारोपण के समय करने के सुझाव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवक भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पौधारोपण कार्य में सक्रिय सहभािगता निभाएं तथा कम से कम एक-एक पौधा प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को रोपना चाहिए व उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेना चाहिए। इसके साथ ही आम नागरिक भी अपने परिजनों की स्मृति को सहेजने के लिए उनकी याद में पौधे रोपने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
कलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं को निर्देश दिए कि पौधारोपण के लिए ऐसे स्थानों का ही चयन किया जाए जहां पौधे संरक्षित रहकर वृक्ष का रुप धारण कर सकें, ऐसा न हो कि पौधों के बडे होते ही उस स्थान पर कोई निर्माण कार्य होना हो तो उन पौधों को हटा दिया जाए। बैठक में उन्होंने सभी संस्थाओं से आव्हान किया कि सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा और पोधों को अपने बच्चों की तरह पालना होगा तथा हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर सकेगें। उन्होंने शहर के अंदर स्थापित बाबडियों की नम्बरिंग कराने और उसकी जानकारी के संबंध में वहां बोर्ड लगाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए।
इस अवसर पर निगमायुक्त श्री माकिन ने कहा कि ऐसे स्थानों को पहले चुना जाए जहां फैंसिंग व पानी की व्यवस्था हो तथा ऐसा स्थान हों जहां पौधे सुरक्षित रह सकें।
बैठक में उपस्थित एसडीएम द्वारा अपने अपने क्षेत्र में पौधारोपण को लेकर चयनित किए गए स्थानों का प्रेजेंटेशन के माध्यम से आगामी योजना प्रस्तुत की तथा इस पहल को सफल बनाने के लिये सुझाव साझा किये।
पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं भी ली जिम्मेदारी
परिचर्चा के दौरान अनेक सामाजिक संस्थाओं ने अपने सुझाव दिए तथा पौधारोपण को लेकर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर जानकारी दी और इस बार कहां व कितने पौधे लगाएंगे इसके बारे में बताया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









