वार्डो में पेयजल, सीवर व सडक की समस्याओं का निराकरण तत्काल कराएं संबंधित अधिकारी: निगमायुक्त ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पार्षदगणों द्वारा बताई गई वार्डों की समस्याएं

Jun 27 2019


ग्वालियर दिनांक 27 जून 2019- वार्डों में अमृत योजना के तहत किए जा रहे पेयजल एवं सीवर की लाइनें डालने व मिलान के कार्य सहित मुख्यमंत्री अधोसंरचना के कार्य एवं मौलिक कार्यों सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए विधानसभावार पार्षदों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने सभी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए समयसीमा तय कर शीघ्र कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को दिए।
     नगर निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड 18 से 30 एवं वार्ड 59 व 60 के पार्षदों द्वारा अपने अपने वार्ड की समस्याओं के बारे मंे बताया गया। वार्ड 18 के पार्षद श्री जबर सिंह द्वारा पानी की लाइनों का मिलान नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया जिसको लेकर निगमायुक्त श्री माकिन ने अमृत योजना के तहत पानी की लाइनों का कार्य करने वाले ठेकेदार से जानकारी ली कि 15 जुलाई तक कौन-कौन सा कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिसको लेकर ठेकेदार श्री दिलीप शर्मा द्वारा बताया गया कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 40 डीएमए का कार्य होना है जिसमें से 15 जुलाई तक 5 डीएमए का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिससे इन क्षेत्रों में पानी की समस्या का निराकरण होगा।
        इसके साथ ही अमृत योजना के तहत बनने वाली पानी की टंकियों को लेकर बताया गया कि 5 टंकियों पर कार्य पूर्ण होकर 15 अगस्त तक प्रारंभ करा दी जाएंगी। वहीं वार्ड 19 के पार्षद श्री बलवीर ंिसह तोमर ने बताया कि उनके क्षेत्र में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास के कार्यो के वर्क आर्डर तो हो चुके हैं लेकिन कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं। इसके साथ ही सीवर व पानी की लाइनों के कार्य भी पूर्ण कराने को कहा जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्य कराने का आश्वासन दिया गया। वहीं वार्ड 20 के पार्षद श्री भूपेन्द्र मोगनिया ने बताया कि पानी की टंकी बननी है, इसके साथ ही दो पुलिया पर मरम्मत का कार्य होना है।
       वार्ड 21 के पार्षद श्री चतुर्भुज धनोलिया ने बताया कि बारिश का मौसम आने वाला है और अभी तक नाला सफाई का कार्य नहीं हुआ है जिससे आने वाले समय में बहुत दिक्कत आएगी। इसको लेकर निगमायुक्त श्री माकिन ने बताया कि पूर्व क्षेत्र में 65 नाले हैं जिसमें से 40 में सफाई का कार्य हो चुका है, 13 नालों पर चल रहा है तथा 12 नालों की सफाई का कार्य शेष है। वार्ड 22 के जनप्रतिनिधि श्री पोहप सिंह ने बताया कि सीवर व पानी की समस्या है तथा सडक कार्य अधूरा पडा है उसे भी पूर्ण कराएं। वार्ड 23 के जनप्रतिनिधि श्री शिवराम जाटव ने कहा कि क्षेत्र में बोर सूख गया है तथा पानी की समस्या है, नियमित कचरा भी नहीं उठ रहा है, इसके साथ ही अमृत योजना की लाइनें अधूरी पडी हैं।
       वार्ड 24 के पार्षद श्री दिनेश दीक्षित ने बताया कि मौलिक निधि के कार्य कराने के लिए पत्र दिए हुए दो साल हो गए हैं अभी तक कार्य नहीं हो रहे हैं उन्हें तत्काल कराया जाए। वार्ड 25 के जनप्रतिनिधि श्री नरवरिया ने कहा कि क्षेत्र में सडकों की स्थिति खराब है तथा वार्ड में एक भी पानी की टंकी नहीं है। पानी के लिए बोर कराओ जिससे पानीक ी समस्या का निदान हो। वार्ड 26 के पार्षद श्री धर्मेन्द्र राणा ने बताया कि वार्ड में 12 नलकूप सूख गए हैं जिससे पानी का संकट गहरा गया है अभी शीघ्र ही कम से कम 2-3 बोर कराएं जिससे क्षेत्र की जनता को पानी मिल सके। वहीं पानी की लाइन से बाल्व हटा दिया गया है जिससे एक क्षेत्र के लोगों को पानी ही नहीं मिल पा रहा है।
    वार्ड 27 के पार्षद श्री बृजेश गुप्ता ने कहा कि वार्ड में साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं है तथा ईकोग्रीन का कार्य भी व्यवस्थित नहीं है जिससे बडी समस्या आ रही है। जिसको लेकर ईकोग्रीन कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या के निराकरण के भी निर्देश दिए गए। वार्ड 28 के पार्षद श्री पुरषोत्तम टमोटिया ने कहा कि पानी के छोटे-छोटे मिलान होने हैं, बोर सूख गए हैं जिससे पानी की समस्या है एवं सीवर के चेम्बर नहीं लग रहे व सफाई भी नहीं हो पा रही है।
       वार्ड 29 के जनप्रतिनिधि श्री मेहताब सिंह कंसाना ने कहा कि अमृत की लाइनों को डले हुए बहुत समय हो गया है कहीं अधूरी छोड दीं, कहीं मिलान नहीं हो पा रहा है और न ही कनेक्शन दिए गए हैं जिससे रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी नहीं होपा रहा है। वार्ड 30 के जनप्रतिनिधि श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि पानी की समस्या है जहां बोर सूख गए हैं उनके स्थान पर बोर कराएं तथा सूखे बोरों का उपयोग वाटर हार्वेस्टिंग के लिए किया जा सकता है। वार्ड 60 जनप्रतिनिधि श्री धाकड ने बताया कि पानी व सीवर की समस्या है जिसका निरकारण शीघ्र कराएं।
      निगमायुक्त श्री माकिन ने बताया कि प्रायः सभी वार्डों में सीवर व पानी की समस्या है तथा जहां भी अमृत से कार्य हो रहे हैं वहां अमृत योजना से संबंधित पेयजल एवं सीवर की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में जो भी समस्याएं हैं उनका प्राथमिकता से निदान किए जाए तथा जो भी कार्य करें उसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के पार्षद को अवश्य दें।
ग्रामीण क्षेत्र के पार्षदों ने बताई अपनी समस्याएं
         ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 6 वार्डों के पार्षदों के साथ आयोजित बैठक में वार्ड 61, 62, 63, 64, 65 एवं 66 के पार्षदगणों द्वारा वार्डों की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया गया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्र के सभी वार्डों में पानी की समस्या के निरकारण के लिए नलकूप कराने एवं टैंकर व्यवस्था कराने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही जिन वार्डों में नलकूप हैं वहां पम्प ऑपरेटरों की नियुक्ति करने का आग्रह किया गया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियेां द्वारा बताया गया कि लगभग 20 से 22 पम्प आपरेटर रखने होेगें। इसके साथ ही सडक निर्माण व मौलिक निधि के कार्यों को शीघ्र कराने को लेकर आग्रह किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वयं की भूमि पर आवास बनाने के लिए मिलने वाले अनुदान को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें बताया गया कि अधिकांश हितग्राहियों को तीसरी किश्त मिली ही नहीं न ही हितग्राहियांे का भौतिक सत्यापन हो पा रहा है। जिसको लेकर निगमायुक्त श्री माकिन ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पार्षद श्री केशव ंिसह, श्री नरेन्द्र ंिसह सहित अन्य सभी वार्डों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।