खुशियों की दास्तां अब बैंक जाने में राजपाल सिंह को नहीं लगता डर
Jun 27 2019
राजपाल सिंह को अब बैंक जाने में डर नहीं लगता है। उनके ऋण को सरकार ने माफ कर दिया है। राजपाल सिंह पुत्र चतुर सिंह गुर्जर पर दो लाख रूपए का बैंक ऋण था। उन्हें बैंक का ऋण भरने में आर्थिक परेशानियां आ रही थीं। ऐसे में बैंक में जाने में डर और झिझक दोनों ही रहती थी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी योजना से किसानों के ऋण माफी से राजपाल सिंह जैसे अनेक किसान अब ऋण की चिंता से मुक्त हो गए हैं।
ग्राम चीनौर के किसान श्री राजपाल सिंह पुत्र श्री चतुर सिंह गुर्जर द्वारा लगभग पाँच वर्ष पहले 2 लाख रूपए का बैंक से फसल ऋण लिया गया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह अपना बैंक ऋण जमा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के ऋण माफी का जो निर्णय लिया गयाए उससे राजपाल सिंह का ऋण माफ हो गया है।
श्री राजपाल सिंह का कहना है कि खेती.किसानी में ऋण की जरूरत हमेशा ही रहती है। परंतु हमेशा खेती अच्छी होए यह जरूरी नहीं है। खेती खराब होने पर आर्थिक परेशानियों से किसानों को जूझना पड़ता है। ऐसे में ऋण की अदायगी मुश्किल होती है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में ऋण माफी का जो निर्णय लिया गया हैए उसकी जितनी प्रशंसा की जाएए उतनी कम है। इस निर्णय से किसानों को चिंता मुक्त होकर अपनी खेतीबाड़ी के माध्यम से उन्नति करने का एक नया अवसर प्राप्त होगा।
सहायक संचालकए मधु सोलापुरकर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









