इंदौर में कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना पर नगर निगम ग्वालियर के कर्मचारियों ने दिया संाकेतिक धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Jun 27 2019


ग्वालियर। नगर पालिक निगम इंदौर के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में आज गुरुवार को नगर निगम ग्वालियर में ग्वालियर नगर निगम कर्मचारी संघ के तत्वाधान में अधिक कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में निगम कर्मचारियों द्वारा मांग की गई है कि इंदौर में अपने कर्तव्यों का पालन करते समय अधिकारीगण व कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना की हम निंदा करते हैं।
        इस घटना से प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों में रोज व्याप्त है इस ज्ञापन के माध्यम से हम अपना रोज और सुरक्षा को लेकर पैदा हुए भय के माहौल को आप तक पहुंचाना चाहते हैं अतः आपसे निवेदन है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि शासकीय सेवकों का मनोबल बना रहे और भयमुक्त माहौल में कार्य कर शासकीय सेवक प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे सकें ग्वालियर में आयोजित धरना में ग्वालियर नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष श्री जगदीश अरोरा कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरविंद मिश्रा महामंत्री श्री विजय बरुआ सहित बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारी शामिल रहे।