सदस्यता अभियान संगठन का पर्व हैःसुहास भगत सदस्यता अभियान को लेकर बैठक

Jun 27 2019
ग्वालियर 27 जून। संगठन का पर्व है सदस्यता अभियान ग्राम केंद्र नगर केंद्र से लेकर मतदान केंद्र तक प्रभावी ढंग से सदस्यता अभियान संपन्न हो। पार्टी का सदस्यता अभियान पार्टी के विस्तार का अभियान है। घर घर पहुंचने और हर घर से एक सदस्य जोड़ने का अभियान है। हर मतदान केंद्र से कम से कम 100 नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ा 18 से 25 साल के युवा ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जुड़े, समाज के हर वर्ग में सदस्यता हो संगठन का कार्य विस्तार हो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 11 करोड़ सदस्य बने और भाजपा दुनिया का नंबर वन राजनीतिक संगठन है संगठन की मंशा अनुसार प्रभावी ढंग से अभियान को सफल बनाने में प्राण प्रण से जुट जाएं। उक्त उद्गार प्रदेश संगठन महामंत्री ने आज मुरैना में अग्रवाल सेवा सदन एबी रोड पर आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक में संबोधित करते हुए कही।
बैठक में सर्वप्रथम अतिथियों ने महापुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक संगठन है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है। सदस्यता अभियान जिले भर में प्रभावी ढंग से हो सदस्य बनाते समय फॉर्मेट जरूर करें कि हमने कितने सदस्य बनाए हैं। पार्टी की कार्य योजना से समस्त कार्यकर्ता सात दिन का समय दें। 15 से 20 जुलाई तक कार्यशाला होगी और 20 से 30 जुलाई तक ग्राम केंद्र पर कार्य करना होगा संगठन से 20 प्रतिशत नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। प्रत्येक विधानसभा पर 20 हजार और जिले में 1 लाख 20 हजार नए सदस्य बनाना है। 6 जुलाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। सदस्यता सर्व स्पर्शी व सर्व व्यापी हो।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश कुशवाहा व आभार प्रदर्शन जिला सदस्यता प्रभारी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने किया।
बैठक संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट केदार सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री माननीय शैलेंद्र बरुआ, जिला सदस्यता प्रभारी व पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवा जिला सहसदस्यता प्रभारी व मंडी अध्यक्ष राम लखन धाकड़ बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।
बैठक में सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया और अभियान को सफल बनाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए। बैठक में ऑनलाइन सदस्य के लिए भी मार्गदर्शन किया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट केदार सिंह यादव ने स्वागत भाषण दिया और व्रत रखा।
बैठक में पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक सूबेदार राजोदा, पूर्व विधायक परसराम मुद्गल, महापौर अशोक अर्गल, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हरसाना, जिला उपाध्यक्ष योगेश पाल, राम नरेश शर्मा, उदयवीर सिकरवार, प्रताप धाकड,़ दीवान सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री जया चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया, मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष वल्लभ दंडौतिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी, अनूप भदौरिया, प्यारे सिंह तोमर, जिला मंत्री शीला यशवंत वर्मा, कौशलेंद्र अवस्थी, सोनू परमार, मुकेश परमार, मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह तोमर, हरिशंकर गुप्ता, कविंद्र तोमर राजनारायण शर्मा, राकेश तोमर, अशोक तोमर, महेंद्र यादव, प्रेमकांत शर्मा, ब्रजकिशोर दंडौतिया, जय प्रकाश पाठक, रामबरन मावई, इंद्रजीत यादव, लाखन सिंह यादव, शगुन चंद्र जैन, भरत गुर्जर, नीरज शुक्ला, रामजी लाल बंसल, आनंद सिकरवार, रामगोपाल सिकरवार, मोर्चा अध्यक्ष कंचन चौहान, राजेश शर्मा, साधु सिंह राठौर, मयंक शर्मा, राकेश खटीक, जाफर वेग, अरविंद भदौरिया सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर-हर गौशाला-हर गाँव गोवर्धन पूजा करने का किया आहवान
प्रदेश सरकार किसानों के जीवन को बेहतर करने के लिए कर रही है लगातार कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोहासा-बाबई प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर और मेक इन इंडिया के विजन को करेगा साकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर प्रदेवासियों को दी बधाई और मंगलकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना में पूर्व विधायक स्व. श्री तिवारी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर किया नमन
गोवर्धन पर्वः प्रकृति से सह-अस्तित्व और समग्र विकास का उत्सव
नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने प्रदेशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं
अतिथि शिक्षकों के लंबित मानदेय भुगतान करने के निर्देश
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं
मंत्री श्री काश्यप ने दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की दीं बधाई और शुभकामनाएँ
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने किया जिला चिकित्सालय शहडोल का निरीक्षण
बिरसा मुंडा खेल मैदान में हरी घास और बाउंड्रीवॉल का कराए निर्माण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
स्वास्थ्य सेवाओं की करें विधिवत मॉनिटरिंग : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -