(सदस्यता अभियान संगठन पर्व को लेकर भाजपा ग्वालियर महानगर की बैठक हमारे संगठन की प्राथमिक ईकाई मतदान केंद्र है- बंशीलाल गुर्जर
Jun 25 2019
सदस्यता अभियान संगठन के विस्तार के लिए है- शैलेंद्र बरूआ
शांतिकाल में बहाया हुआ पसीना युद्धकाल में सुखद परिणाम देता है, यह हमारे महापुरूषों ने कहा है, हम इस शांतिकाल में पसीना बहाने के लिए तैयार हो जाएं, तो और ज्यादा भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा। कार्यकर्ता बंधुओं से निवेदन है कि पार्टी के सदस्यता के इस संगठन पर्व को रोचकता के साथ लें और उसे पूर्ण सफलता की ओर पहुचाएं। उक्त बात प्रदेश महामंत्री एवं ग्वालियर संभाग के प्रभारी श्री बंशीलाल गुर्जर ने आज कैंसर हॉस्पिटल के सभागार में भाजपा ग्वालियर महानगर की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में कही।
बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती और महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर तथा वंदे मातरम गीत कर किया।
श्री गुर्जर ने कहा कि सदस्यता के समय हम चुनाव के परिणाम का अध्ययन करते हैं, और उन जगहों को चिन्हित भी कर सकते हैं, जहां हम ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना सकते हैं। आज भाजपा की सभी गतिविधियां ग्राम केंद्र और नगर केंद्र पर संचालित होती हैं। आज हमारे संगठन की प्राथमिक ईकाई मतदान केंद्र हैं।
उन्होंने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 6 जुलाई को पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। विशेष अभियान 2 चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 7 से 10 जुलाई के बीच होगा जिसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ रचना बनाकर अभियान को गति देंगे। दूसरा चरण 9 से 11 अगस्त के बीच होगा, जिसमें रोड शो एवं प्रचार-प्रसार कर, स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को भोपाल में प्रदेश स्तरीय एवं 15 से 20 जुलाई के बीच जिला स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित होगी। 21 से 30 जुलाई तक सदस्यता अभियान के विस्तारकों का शक्ति केन्द्रों पर प्रवास होगा। उन्होंने बताया कि 1 से 10 सितंबर के बीच सक्रिय सदस्यता का सत्यापन होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है। इस चुनाव के परिणामों का बारीक विश्लेषण करके हमें सदस्यता अभियान चलाना है। मंडल और बूथ के लिए विशेष योजना बनायें। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन के विस्तार के लिए है और हमें यह ध्यान रखना है कि इस अभियान में कोई समाज, कोई वर्ग और कोई क्षेत्र छूट न जाए। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव से पहले हमारे संगठन ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया था। हमने देश के 224 लोकसभा क्षेत्रों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए। हमें हर बूथ को ऐसा ही बनाना है। सदस्यता अभियान में इस बात का ध्यान रखें, जब भी, जो भी चुनाव हो, तो हमारा कोई बूथ कमजोर न रहे।
बैठक में स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और वरिष्ठों के मार्गदर्शन से इस लोकसभा चुनाव में हमें भारी बहुमत मिला है। हमें संपूर्णता प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत की पराकाष्ठा करनी है।
ऑनलाइन सदस्यता को लेकर आईटी विभाग के प्रदेश सहसंयोजक अभिनंदन त्यागी ने प्रजेन्टेशन दिया। बैठक का संचालन सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अशोक जादौन ने एवं आभार सदस्यता अभियान के जिला सहप्रभारी विवेक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, ध्यानेंद्र सिंह मामा, बालेंदु शुक्ला, अभय चौधरी, राकेश जादौन, राकेश माहौर, डॉ सतीश सिंह सिकरवार, विनोद शर्मा, अरूण कुलश्रेष्ठ, राजेश दुबे, डॉ अरविंद राय, रामेश्वर भदौरिया, राकेश गुप्ता, दीपक शर्मा, चंद्रप्रकाश गुप्ता, रूपचंद्र जैन, आशीष अग्रवाल, राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्षगण रामनिवास तोमर, दारासिंह सेंगर, विजय सक्सैना, जयंत शर्मा, महेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश सेन, तिलकराज बैरी, रमाकांत महेते, त्रिलोक शर्मा, अशोक जैन, राजू सेठ, जितंेद्र गुर्जन, सोमेश महंत, श्यामानंद शुक्ला, धर्मेंद्र राणा, सुमन शर्मा, व्यंजना मिश्रा, नीलिमा शिंदे, भरत दांतरे, विवेक चौहान, धर्मेंद्र आर्य, बलराम बघेल, खुशबू गुप्ता, मनीष मांझी, आशीष मल्होत्रा, सतेंद्र रईखेडा, मनीष दीक्षित, सुनील मिश्रा, ओमप्रकाश शेखावत, रेशु राजावत, अनुराधा घोडगे आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का भूमि-पूजन
प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश का दिल मध्यप्रदेश, दिल खोल कर स्वागत को है तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झाबुआ-निमाड़ में आज बरस रहा है आनंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोबिलिटी और नई तकनीक क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर नमन किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण संपन्न
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध हथियारों पर कड़ा प्रहार
श्रम विभाग द्वारा स्टार रेटिंग के लिये आवेदन आमंत्रित
राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 18 एवं 19 दिसम्बर को नरसिंहपुर में
बीएड योग्यताधारी नवनियुक्त शिक्षकों के लिये सूचना
माध्यमिक तथा प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के दस्तावेज अपलोड की सूचना
पी.एच.डी शोध छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
कौशल प्रशिक्षण को वैश्विक मानकों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता - मंत्री श्री टेटवाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भोजपाल उत्सव मेले का किया भ्रमण
मोबाइल यूनिट रूट चार्ट के अनुसार दवा वितरित करें : राज्यपाल श्री पटेल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









