विभागीय अधिकारी अपने कार्यों का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें दृ श्री चौधरी एक जुलाई से कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे कलेक्टर अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Jun 24 2019

 

 सभी विभागीय अधिकारी अपने.अपने विभाग में आगामी तीन माहए छरू माह और इस वर्ष किन कार्यों पर विशेष ध्यान देंगे और शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करेंगेए इसका प्रजेण्टेशन अगली बैठक में प्रस्तुत करें। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि हमें अपने लक्ष्य तीन माहए छरू माह और वर्ष भर के लिए निर्धारित करना होंगे और उनकी प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। सभी विभागीय अधिकारी अपने.अपने विभाग की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। आगामी दिनों में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई कार्ययोजना की समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने बैठक में यह भी निर्देश दिए हैं कि एक जुलाई से विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण भी प्रारंभ किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान सीएम हैल्पलाईन के प्रकरणए न्यायालयीन प्रकरणए शासनए जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के द्वारा प्राप्त हुए पत्रों और प्रकरणों की पंजी तथा उनकी समीक्षा भी की जायेगी। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वे अपने.अपने विभाग के सभी रिकॉर्ड चुस्त.दुरूस्त रखें। कार्यालयों में सभी पंजियां व्यवस्थित संधारित पाई जाना चाहिए। जिन कार्यालयों का रिकॉर्ड एवं पंजियां संधानित नहीं पाई गईंए उनके विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक जुलाई से सप्ताह में तीन दिन क्षेत्र का भ्रमण कर शासन की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का भी निरीक्षण किया जायेगा। जिन विभागों के क्षेत्र में कार्य चल रहे हैं वे अपने.अपने कार्यों को तेजी से पूरा करने का कार्य करें। निर्माण कार्यों और विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 
    कलेक्टर ने जिले में वृक्षारोपण के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं वे वृक्षारोपण हेतु गड्डे करने के साथ ही उनकी नम्बरिंग का कार्य भी साथ में ही करें। आगामी 15 दिनों में जिले में वृहद वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। 
    बैठक में सीएम हैल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हैल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय.सीमा में करें। सीएम हैल्पलाइन की ऐसी शिकायतें जिनमें एल.1 अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई हैए उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। सभी अधिकारी सीएम हैल्पलाईन को देखने का कार्य अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 
    बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्माए अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंहए श्री रिंकेश वैश्यए एसडीएम डबरा श्रीमती जयति सिंह सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।